30 september Gold Silver Price : बड़ी गिरावट के बाद आज सोने और चांदी में आई तेजी
30 september Gold Silver Price : त्योहारों का सीजन करीब आ रहा है और सोने चांदी की कीमत में आए दिन बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिन से दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली और आज 30 सितंबर 2026 को एक बार फिर से सोने चांदी के भाव में उछाल आया है। अगर आप सोने और चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो अपने शहर के हिसाब से नीचे खबर में आज का लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।
HR Breaking News - सोने चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। इस हफ्ते की शुरुआत से ही सोने चांदी में बड़ी गिरावट तर्ज की गई है। मंगलवार को भी सोने चांदी में गिरावट आई, लेकिन आज बुधवार 30 सितंबर (aaj sone chandi ka bhav) को दोनों कीमती धातुओं में तेजी दर्ज की जा रही है। एक्सपर्ट का अनुमान है कि त्योहारी सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की चाल - (gold silver price)
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव (sone chandi ki kimat) में उछाल दर्ज किया गया है। कॉमेक्स के आंकड़ों के अनुसार, सोना 0.76% महंगा होकर 4,211.30 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा, जबकि चांदी 0.49 प्रतिशत तेजी के साथ 61.450 प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।
घरेलू बाजार में सोना और चांदी के बढ़े रेट - (gold price)
घरेलू बाजार में सोने चांदी की कीमतों (sone ka bhav) की बात करें तो यहां भी दोनों कीमती धातुओं में तेजी लौट आई है। बाजार खुलते ही सोने चांदी के दाम तेजी से ऊपर की ओर चढ़े हैं। सोना 1,49,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी 2,26,000 प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी।
MCX पर सोने-चांदी का लाइव रेट -
एमसीएक्स पर सोने -चांदी की कीमतों (MCX gold silver live rate) की बात करें तो इस समय 5 अक्टूबर 2026 की डिलीवरी वाला गोल्ड 1,47,250 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। आज इसमें 1018 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर चांदी का लाइव रेट (chandi ka rate) 2,26,365 रुपए प्रति किलोग्राम है। इसमें 915 रुपए की तेजी आई है, जबकि कल यानी 29 सितंबर को चांदी 2,25,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) | चांदी प्रति किलो |
| दिल्ली | 149,320 | 137,960 | 111,270 | 227,760 |
| मुंबई | 149,,620 | 137,902 | 112,465 | 226,140 |
| पटना | 149,540 | 137,828 | 111,468 | 226,190 |
| जयपुर | 148,340 | 136,395 | 112,505 | 227,310 |
| कानपुर | 148,517 | 137,181 | 112,110 | 226,920 |
| लखनऊ |
149,470 | 136,181 | 112,603 | 227,150 |
| भोपाल | 148,880 | 137,557 | 112,910 | 227,550 |
