home page

Sahara Investors : जल्द वापस आने वाला है पैसा, सरकार ने किया ये काम

सहारा इंडया में पैसा इनवेस्ट करने वालों के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने पैसा वापस देने के संकेत दिए हैं। जिससे इनवेस्टर्स में काफी लंबे समय बाद पैसा वापस मिलने की उम्मीद बंधी है। जानिए सरकार ने क्या कदम उठाया है।
 | 
Sahara Investors : जल्द वापस आने वाला है पैसा, सरकार ने किया ये काम

HR Breaking News : नई दिल्ली : सहारा इंडिया (Sahara India) में देश के लाखों लोगों के पैसे डूबने के कागार पर है। पिछले कई वर्षों से लोगों के फंसे पैसे को निकालने की कोशिशें की जा रही है।

वही, बीते दिनों वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया था कि SEBI को 81.70 करोड़ रुपये में 53,642 मूल बांड प्रमाणपत्र/पासबुक से संबंधित 19,644 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Business idea: घर बैठे करें ये बिजनेस, होगी छप्पर फाड़ कमाई 


सहारा ने सेबी पर लगाया है 2500 करोड़ रखने का आरोप


सरकार ने कहा भी था कि बाकी के बचे आवेदनों के रिकॉर्ड SIRECL और SHICL द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों में ट्रेस नहीं हो रहा है। आपको बता दें कि सहारा ने लोगों के 25,000 करोड़ रखने का आरोप सेबी पर लगाया है। यह बात पहले भी सहारा की ओर से कही गयी थी। सहारा ने पत्र में अंकित किया कि वे भी सेबी से परेशान है। सहारा का कहना है कि पैसा सहारा ने नहीं बल्कि सेबी ने रखा है। वहीं सेबी इस संबंध में कई बार सफाई दे चुका है।

ये खबर भी पढ़ें : Business Idea : घर बैठे कमाएं 4 लाख रुपए, जानें इस अनोखे बिजनेस का तरीका 

रुपए वापस लौटाने के लिए बनार्द तीन सदस्यों की कमेटी


इसी बीच राजनांदगांव के कलेक्टर तरण प्रकाश सिन्हा ने राजनांदगांव जिले के निवेशकों को सहारा इंडिया कंपनी से मिले 15 करोड़ रुपये लौटाने के लिए तीन सदस्यों की कमेटी गठित की है। समिति में अपर कलेक्टर अध्यक्ष एवं जिला कोषाध्यक्ष एवं नगर पुलिस अधीक्षक को सदस्य बनाया गया है। सहारा इंडिया इन्वेस्टर्स कमेटी को जिले के निवेशकों की सूची कंपनी के प्रतिनिधियों से प्राप्त हो रही है।
साथ ही प्राप्त आवेदनों की जांच की जा रही है। सूची तैयार होने के बाद सूची प्रकाशित करने के बाद निवेशकों से दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। उसके बाद निवेशकों के दस्तावेजों के सत्यापन के बाद भुगतान की प्रक्रिया की जाएगी। आपको बता दें कि देश में करोड़ों निवेशक हैं, जिनके करोड़ों रुपये सहारा इंडिया में फंसे हुए हैं। ये निवेशक लगातार सरकारी प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि उनका पैसा लौटाया जाए।