home page

FD में पैसा लगाने वालों के लिए अलर्ट, इन बातों का जरूर ध्यान रखें जो बैंक आपको नहीं बताता

FD Rules :सुरक्षित निवेश के लिए लोग कई विकल्प चुनते है। पिछले कई सालों से सबसे सुरक्षित निवेश (Safe investment) प्रदान करने के मामले में एफडी निवेश (FD News) सबसे आगे है। हमारे देश में ज्यादातर मिडिल क्लास लोग भविष्य की पूंजी को जमा करने के लिए एफडी करवाते है। क्या आपको एफडी से जुड़े सभी नियमों के बारे में जानकारी है। इस खबर में हम आपको एफडी निवेश से जुड़े सभी नियमों के बारे में बताएगे, जिसकी जानकारी आपको बैंक नहीं देते है। 
 | 
FD में पैसा लगाने वालों के लिए अलर्ट,  इन बातों का जरूर ध्यान रखें जो बैंक आपको नहीं बताता

HR Breaking News (FD Investment)। जनसंख्या के मामले में भारत (FD rules in India) दुनिया का दुसरा सबसे बड़ा देश है। यहां पर सबसे ज्यादा आबादी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की है। गरीब एवं मिडिल क्लास परिवार भविष्य की जरुरतों के लिए पैसे को इकट्‌ठा करने के लिए कई विकल्प चुनते है। लंबे समय से भारत के लोग सुरक्षित एवं बढ़िया मुनाफे के लिए एफडी का चयन करते है। एफडी (FD Scheme) की सुविधा सभी बैंक एवं पोस्ट ऑफिस प्रदान करते है। एफडी के माध्यम से लोगों को उनकी पूंजी पर बढ़िया ब्याज भी मिलता है। 

 


एफडी बनी लोगों की पहली पसंद

 


पिछले कई सालों से भारत में ज्यादातर लोगों की पहली पसंद फिक्स्ड डिपॉज़िट (FIxed deposit Rules) बनकर उभरी है। एफडी में निवेश करते समय व्यक्ति अपने मन मुताबिक समय सेट करके आसानी से  FD अकाउंट (FD Account) ओपन कर सकते है और जब उनका चुना गया टाइम पूरा होता है बैंक उस अकाउंट में जमा किया अमाउंट और तय इंटरेस्ट रेट जोड़कर पैसे वापस कर देता है। 


एफडी निवेश के नुकसान


फिक्स्ड डिपॉज़िट में निवेश (Disadvantages of FD investment) के जितने फायदे है उतने ही नुकसान भी है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी भी कुछ सीमाएं हैं I इसमें बैंकों के डिफॉल्ट होने पर आपका पैसा डूबने का खतरा रहता है। मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालने पर पेनल्टी (Penalty in FD) भरनी होती है। ऐसे में एफडी में निवेश करने पर ग्राहकों को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। 

फिक्स्ड डिपॉज़िट (Fixed deposit Investment) में निवेश करने से पहले आपको एफडी से जुड़े इन नुकसानों के बारे में जानकारी होना बहुत जरुरी है। आइए FD में होने वाले नुकसान के बारे में जानते है।

 

कम ब्‍याज और पेनाल्‍टी


एफडी (FD) को हम तय सीमा पर ही निकाल सकते है। अगर आप जरूरत पर पैसा निकालना चाहते है तो FD तोड़ी नहीं जा सकती। लेकिन फिर भी आप उसे तोड़ते हैं तो बैंक (FD time Period) आपको ब्याज नही देगी और पेनल्टी भी भरनी होती है। पेनेल्टी कितनी हो सकती है ये FD करते समय शर्तों में लिखा होता है। ये हर बैंक की अलग-अलग हो सकती है।

 

बैंक डूबने का खतरा


भारत में कई बैंक कर्ज (bank bankrupt) में डूब जाते है। ऐसे समय में बैंक से हम पांच लाख से ज्यादा पैसे नहीं निकाल सकते है। ऐसे में अगर किसी बैंक में 15 लाख रुपये का एफडी किया है और वह बैंक डूब जाता है तो आपको केवल 5 लाख रुपये तक ही मिलेंगे. बाकी 10 लाख रुपये के डूबने का खतरा रहता है। 

कम मुनाफा


फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed deposit) में इंवेस्ट करने का पहला नुकसान ये है कि इसमें ब्याज दरे (Fixed interest rate) फिक्स होती है। यानी जो ब्याज आपको बैंक ने दिया है, वो फिक्स रहता है। स्टॉक या म्यूचुअल फंड जैसे बाकी इंवेस्मेंट ऑप्शन में आपको जो ब्याज मिलता है, वो FD से कही ज्यादा होता है।