home page

Bank Cheque Rules : चेक के पीछे साइन करना कब होता है जरूरी, अधिकतर लोग नहीं जानते नियम

Cheque Rules : चेक से भुगतान तो बहुत लोग करते हैं लेकिन इसे यूज करने के सभी नियमों से अधिकतर लोग अनजान हैं। इन्हीं नियमों में शामिल है चेक के पीछे साइन करना। ये साइन (Bank Cheque sign) कब किए जाते हैं, इस बारे में जान लेना हर चेक यूजर व चेक से लेन देन करने वालों के लिए बहुत जरूरी है। आइये जानते हैं कब किए जाते हैं चेक के पीछे साइन।

 | 
Bank Cheque Rules : चेक के पीछे साइन करना कब होता है जरूरी, अधिकतर लोग नहीं जानते नियम

HR Breaking News - (Bank Cheque Tips)। चेक से पेमेंट लेना और देना सुविधाजनक तो है लेकिन एक जरा सी चूक (Bank Cheque mistakes) चेक से लेनदेन करने वालों पर भारी पड़ सकती है। चेक जारी करने वाले व चेक से पैसे लेने वालों को चेक उपयोग करने के तौर तरीकों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। चेक से जुड़े कई नियम (Bank Cheque New Rules) होते हैं, जिनमें एक नियम है इसके पीछे साइन करने का। ये किस समय जरूरी होते हैं, इसे लेकर बहुत से लोग अनजान हैं। खबर में जानिये इस खास नियम के बारे में। 

बियरर्स चेक के पीछे साइन करने जरूरी-


बैंक चेक कई तरह के होते हैं। बियरर्स चेक (bearers Cheque) भी चेक का एक प्रकार है, जिसे बैंक (bank news) जाकर जमा कराना होता है। इस चेक के पीछे साइन करना जरूरी होता है। इस चेक पर किसी का नाम नहीं होता, इसलिए इसके पीछे साइन करने की बैंक (bank Cheque rules) भी कहते हैं। इससे बैंकों का जाखिम भी खत्म हो जाता है, वे इसके बाद इस चेक राशि के लिए जिम्मेदार नहीं रहते।

बियरर्स चेक में यह है जोखिम -


हर बैंक चेक के पीछे साइन नहीं किये जाते, केवल बियरर्स चेक के पीछे ही साइन (sign rules on Cheque ) करने पड़ते हैं। बियरर्स चेक चोरी हो जाता है तो इसमें किसी का नाम न होने के कारण कोई अन्य व्यक्ति इसे क्लियर करा सकता है। यही कारण है कि बैंक इसके पीछे साइन (Cheque sign rules) करवाता है, तभी इसे स्वीकार करता है।

कब देना पड़ता है एड्रेस प्रूफ -


जिन चेक की राशि पचास हजार रुपये से ज्यादा होती है तो उसके लिए एड्रेस प्रूफ देना होता है। बैंक कर्मचारी कई बार चेक पर किये गए साइन को वेरीफाई करने के लिए भी दोबारा से चेक (Cheque using tips) के पीछे बैंक साइन करवाते हैं।

कब नहीं होती साइन की जरूरत -


बैंक ग्राहक खुद के खाते से पैसे निकालने के लिए बियरर्स चेक (bearers Cheque ke niyam) बैंक में लगाता है तो चेक के पीछे साइन नहीं करने होते। पेयी चेक और आर्डर चेक के पीछे भी साइन नहीं किए जाते। आर्डर चेक (order Cheque rules) में किसी व्यक्ति को पैसे दिए जाते हैं, पेयी चेक में किसी के खाते में सीधे तौर पर पैसे ट्रांसफर होते हैं।

News Hub