home page

Bank Holiday : अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें अक्टूबर की RBI की हॉलिडे लिस्ट

October 2025 Bank Holidays : अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरपुर है। अब आने वाले इस महीने में दशहरा से लेकर दिवाली तक कई बड़े त्योहार आ रहे हैं, इसलिए अक्टूबर के महीने में बैंक कई दिनों तक बंद रहने वाले हैं। अगर आप भी अक्टूबर के माह में बैंक से जुड़ा कोई काम करने जा रहे हैं तो एक बार आरबीआई (Reserve bank of india) की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें।
 | 
Bank Holiday : अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें अक्टूबर की RBI की हॉलिडे लिस्ट

HR Breaking News : (Bank Holidays) जब भी किसी नए माह की शुरुआत होती है तो आरबीआई की ओर से बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी जाती है। अभी नवरात्रि का त्यौहार चल रहा है ओर कल से अक्टूबर माह की शुरुआत हो जाएगी। अब हाल ही में आरबीआई की ओर से अक्टूबर माह की बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List)जारी कर दी गई है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि अक्टूबर 2025 में कब-कब और कहां-कहां बैंक हॉलिडे रहेगा।

 

 

कल कहां बंद रहेंगे बैंक


आरबीआई लिस्ट के अनुसार अक्टूबर (Bank Holidays in October 2025) में कुल 21 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अक्टूबर माह के पहले दिन ही यानी 1 अक्टूबर 2025 को कुछ राज्यों में बैंकों में कामकाज नहीं होगा। अगर आप इस दिन बैंक जाने का सोच रहे हैं तो सबसे पहले आरबीआई की बैंक हॉलिडे की लिस्ट तो देख लें ताकि आपके राज्य में कहीं बैंक हॉलिडे तो नहीं है। आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार 1 अक्टूबर को असम, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, त्रिपुरा, तमिलनाडु, उड़ीसा, केरल, नागालैंड, झारखंड, मेघालय, बिहार, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं और साथ ही अन्य राज्य में सामान्य दिनों के जैसे कामकाज जारी रहेगा।

देखिए अक्टूबर 2025 में बैंक हॉलिडे की लिस्ट


1 अक्टूबर 2025 (RBI bank holidays October) को देशभर में महानवमी का त्यौहार मनाया जाएगा, जिसके चलते देश के कई शहरों में बैंकों में कामकाज नहीं होने वाला है। वहीं, 2 अक्टूबर 2025 को दशहरा/ विजयादशमी के साथ महात्मा गांधी की जयंती भी है, जिसके चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 4 अक्टूबर 2025 को दुर्गा पूजा के चलते सिक्किम, पश्चिम बंगाल और असम में बैंक हॉलिडे रहने वाला है। और 5 अक्टूबर को साप्ताहिक अवकाश यानी रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

इन राज्यों में भी बंद रहेंगे बैंक


साथ ही 6 अक्टूबर 2025 (october bank holidays list)को लक्ष्मी पूजन के चलते कोलकाता और अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
वहीं, 7 अक्टूबर 2025 को महर्षि वाल्मीकि की जयंती और कुमार पूर्णिमा के चलते शिमला, चंडीगढ़, भुवनेश्वर, बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे।
इसके बाद 10 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ के चलते दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बैंकों (RBI Bank Holidays List)  में कामकाज नहीं होगा। इस दौरान अन्य शहरों में बैंक चालू रहेंगे।
11 अक्टूबर 2025 को महीने का दूसरा शनिवार होने के चलते पूरे देश भर के बैंक बंद रहेंगे और 12 अक्टूबर 2025 साप्ताहिक अवकाश के चलते छुट्‌टी रहेगी।
18 अक्टूबर 2025 को कटि बिहू के कारण केवल गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।
19 अक्टूबर 2025 को रविवार होने के चलते पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

दिवाली पर कहां रहेगी छुट्‌टी


20 अक्टूबर 2025 को सबसे बड़ा त्योहार दिवाली/नरक चतुर्दशी/काली पूजा के चलते रायपुर, रांची, गुवाहाटी, अहमदाबाद, अगरतला, बैंगलोर, ओसवाल, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, कोहिमा, कोच्चि, कानपुर, ईटानगर, जयपुर, शिलांग, शिमला, विजयवाड़ा, तिरुवनंतपुरम आदि जगह पर बैंक में हॉलिडे (Bank Holidays In October) रहने वाला है।

कब तक जारी रहेग बैंक हॉलिडे का सिलसिला


इसके बाद 21 अक्टूबर 2025 (RBI Bank Holidays List) को गोवर्धन पूजा / दीपावली / लक्ष्मी पूजन के कारण भुवनेश्वर, इंफाल, बेलापुर, भोपाल, गंगटोक, जम्मू, मुंबई, श्रीनगर, नागपुर आदि जगह पर बैंक बंद रहने वाले हैं। वहीं 22 अक्टूबर 2025 को नया साल / दिवाली विक्रम संवत नव वर्ष दिवस आदि के चलते पटना, नागपुर, मुंबई, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, गंगटोक, देहरादून, बेंगलुरु, बेलापुर और अहमदाबाद में बैंक हॉलिडे रहने वाला है।

अक्टूबर के आखिरी दिनों में भी बंद रहेंगे बैंक


23 अक्टूबर 2025 को चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/ भाई बिज/भाई दूज के चलते भ्रातृ द्वितीया के चलते शिमला, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता में बैंकों में हॉलिडे रहने वाला है। वहीं, 25 अक्टूबर 2025 को महीने का चौथा शनिवार और 26 अक्टूबर को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।


इसके बाद 27 अक्टूबर 2025 (Octover ki bank holidays list)को छठ पूजा के चलते रांची, पटना, कोलकाता आदि जगह बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसके बाद 28 अक्टूबर 2025 को छठ पूजा के चलते पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।द महीने के आखिर में भी 31 अक्टूबर 2025 को सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन है, जिसकी वजह से अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे।