home page

Bank Holiday : अक्टूबर में सिर्फ 9 दिन ही खुलेंगे बैंक, चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in October 2025 : बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। नए महीने अक्टूबर की शुरूआत हो गई है और इसे फेस्टिवल महीना माना जाता है। इस महीने में साल के सबसे ज्यादा त्योहार आते हैं। अगर आप अक्टूबर में बैंक से जुड़ा काम करवाने के लिए ब्रांच जाने की सोच रहे हैं तो छुटि्टयों की पूरी लिस्ट जरूर चेक कर लेनी चाहिए। दरअसल, अक्टूबर में 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। चलिए जानते हैं।

 | 
Bank Holiday : अक्टूबर में सिर्फ 9 दिन ही खुलेंगे बैंक, चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

HR Breaking News - (Bank Holidays 2025)। त्योहारों का महीना अक्टूबर 2025 की आज से शुरूआत हो गई है और इस महीने में देशभर में बैंकों की काफी छुट्टियां रहने वाली हैं। बता दें कि अक्टूबर में सबसे ज्यादा फेस्टिवल आते हैं। देश के करोड़ों बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक छुट्टियों का कैलेंडर (bank holidays calendar) जारी किया है। अगर आप ब्रांच जाकर बैंक से संबंधित काम निपटाने की योजना बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें। क्योंकि इस महीने में पूरे 21 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

अक्टूबर में रहेंगे ये त्योहार -

2 अक्टूबर को गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) से लेकर दशहरा, करवा चौथ और दिवाली तक अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद (Bank Holiday in India) रहेंगे। अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो छुट्टियों की लिस्ट (RBI Holiday List) को देखकर ही करें। इसके अलावा, बैंक की छुट्टी वाले दिन कुछ काम ऑनलाइन भी चुका सकते हैं।

RBI ने जारी किया बैंक हॉलिडे कैलेंडर -

RBI ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक छुट्टियों का कैलेंडर (RBI Bank Holiday List) जारी किया है। RBI हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर में कुल 21 दिन बैंकों पर ताला लटका रहेगा। पूरे देश में हर रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्टी होती है। इसका मतलब यह है कि 5, 12, 19 और 26 अक्टूबर (रविवार) और 11 , 25 अक्टूबर (शनिवार) के दिन बिना किसी त्योहार के भी सभी बैंक बंद (bank closed) रहेंगे। इसके अलावा, महीने में त्योहारों की भरमार है जिसके चलते बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। चलिए जानते हैं अक्टूबर में किस किस दिन त्योहार होंगे।

1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक -

1 अक्टूबर को नवरात्रि और दुर्गा पूजा के मौके पर केरल, ओडिशा, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, नागालैंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

2 अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरा की वजह से पूरे देश में बैंक की छुट्टी रहेगी।

3 अक्टूबर को सिक्किम में दुर्गा पूजा (दशैं) की वजह से बैंक बंद (Bank Holiday) रहेंगे।

4 अक्टूबर को सिक्किम में दुर्गा पूजा (दशैं) की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

6 अक्टूबर को त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।

7 अक्टूबर को महार्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा की वजह से हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक और चंडीगढ़ में बैंक की छुट्टी होगी।

10 अक्टूबर को करवा चौथ पर हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद (Bank Holiday 2025) रहेंगे।

18 अक्टूबर को असम में काती बिहू त्योहार पर बैंक बंद रहेंगे।

20 अक्टूबर को त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ (यूटी), तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली (NCT), गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

21 अक्टूबर को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), दीपावली और गोवर्धन पूजा पर बैंक बंद रहेंगे।

22 अक्टूबर को गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में दिवाली, विक्रम संवत नया साल, गोवर्धन पूजा, बलिपद्यामी और लक्ष्मी पूजा (दिवाली) पर बैंक बंद (Bank Holiday List) रहेंगे।

23 अक्टूबर को गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा भ्रातृद्वितीया और निंगोल चक्कौबा की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

27 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा (शाम की अर्घ्य) पर बैंक बंद रहेंगे।

28 अक्टूबर को बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह की अर्घ्य) पर बैंक बंद रहेंगे।

31 अक्टूबर को गुजरात में सरदार पटेल जयंती के कारण बैंक बंद (Bank Holiday List 2025) रहेंगे।

बैंक बंद होने के बाद भी निपटा सकते हैं काम -

बता दें कि बैंक ब्रांच भले ही इन छुट्टियों में बंद रहें, लेकिन ऑनलाइन सेवाएं (bank online services) जैसे इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, UPI और एटीएम लेन-देन जारी रहेंगे। आप ऑनलाइन फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अकाउंट बैलेंस चेक जैसे काम आसानी से कर सकेंगे। लेकिन चेक क्लीयरिंग, पासबुक अपडेट और कैश विड्रॉल जैसे काम प्रभावित हो सकते हैं।