home page

आ गई बड़ी रिपोर्ट, रॉकेट की रफ्तार से दौड़ेगा सोना, 2027 में इतने हो जाएंगे भाव

Gold Price Prediction: बीते कुछ समय में सोने की कीमतों में खूब तेजी देखी गई है। हालांकि फरवरी के आखिर में गिरावट के बाद तेजी का सिलसिला अब भी जा रही है। अब इसी बीच सोने की कीमतों को लेकर बड़ी रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार आगामी समय में सोने की कीमतें (Gold Price Updates)  रॉकेट की रफ्तार से दौड़ती नजर आने वाली है। 
 | 
आ गई बड़ी रिपोर्ट, रॉकेट की रफ्तार से दौड़ेगा सोना, 2027 में इतने हो जाएंगे भाव

HR Breaking News : (Gold Price​)​ जिस हिसाब से सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है, उससे यही अनुमान लग रहा है कि आगामी समय में भी सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी रहने वाला है। अब हाल ही में सोने (Gold Price Prediction) से जुड़े बड़ी रिपोर्ट सामने आई हैं, जिसके अनुसार 2027 में सोने की कीमतें नया रिकॉर्ड बना सकती है।

 

2027 में कहां पहुंचेंगे सोने के भाव


कैपिटल मार्केट ने दावा किया गया है कि अगले कुछ सालों में सोने चांदी के भाव (gold and silver prices) उन स्तरों पर होंगे, जहां हम आदमी के लिए पहुंचना मुश्किल होगा। वैश्विक हालत जिस दिशा में दिख रहे हैं, उससे यही लग रहा है कि साल 2017 तक सोने का भाव 8650 प्रति औंस तक पहुंचने की संभावना है और इस दौरान चांदी 220 डॉलर प्रति औंस  तक पहुंच सकती है। 
अगर इस गणित को रुपये में समझें तो साल 2027 तक सोना (Gold by 2027)  2.83 से 3 लाख के आंकड़े तक पहुंच सकता है और चांदी 7.20 लाख रुपये तक पहुंचने की संभावना है। 

 

किन कारणों से बढ़े सोने के दाम 


इन्वेस्टर्स सोच रहे हैं कि आखिर सोने की कीमतों (Gold Price Hike) में तेजी किन कारणों से देखी जा रही है। इस बारे में बैंक एनालिस्ट का कहना है कि दुनिया का जिओ पॉलीटिकल ऑर्गेनाइजेशन ऑर्डर में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। इस दौरान रिपोर्ट में Sell America ट्रेड का जिक्र हुआ है यानी कि अमेरिका डॉलर और वहां के बोर्ड मार्केट में कमजोरी आ रही है। अब कागजी मुद्रा से इन्वेस्टर्स का भरोसा उठ रहा है और सरकारी बैलेंस शीट पर इसका काफी भार पड़ रहा है। इन कारणों के चलते इन्वेसटर्स सोने-चांदी (Gold Rate In 2027) में इन्वेस्टमेंट को तवज्जू दे रहे हैं। 


चांदी की कैसी रहेगी चाल 


बात करें चांदी की तो अक्सर इन्वेस्टर्स सोने (Sone Ke Bhav) की चमक में चांदी को नजरअंदाज कर देते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सोने के मुकाबले चांदी का प्रदर्शन काफी तेज रहा है, जिससे गोल्ड-सिल्वर रेश्यो 50 से नीचे ट्रेड कर रहा है। 


नए ग्लोबल रिस्क एनवायरनमेंट में चांदी (Silver Rate)  एक मजबूत एसेट बनकर उभरी है। बैंक का अनुमान है कि 2026 के आखिर तक चांदी की कीमतें 160 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है और 2027 के अंत तक 220 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने की संभावना है।

 

खास परिस्थितियों पर निर्भर रहेगी सोने-चांदी


हालांकि, सोने-चांदी की कीमतों में यह भारी-भरकम तेजी कुछ खास परिस्थितियों पर  निर्भर करेगी। BMO के अनुसार यह मकसद तभी हासिल होगा जब दुनिया भर के केंद्रीय बैंक (Central Banks) हर तिमाही औसतन 8 मिलियन औंस सोने की खरीदी को जारी रखेंगे। इसके साथ ही गोल्ड ईटीएफ (gold etf) में भी हर तिमाही 4 से 5 मिलियन औंस का इन्वेस्टमेंट करना जरूरी है।


अगर अमेरिकी डॉलर में कमजोरी (weakness in US dollar) रहती है और रियल यील्ड (Real Yield) कम बनी रहती है, तो इससे आगामी समय में सोने की कीमतें 2026 की चौथी तिमाही तक 6,350 डॉलर प्रति औंस का आंकड़ा छू लेंगी और 2027 तक 8,650 डॉलर प्रति औंस के आंकड़ें को छू सकती है।