Gold Prices : सोने की कीमतों में होगी 10-15% तक बढ़ोतरी, एक्सपर्ट ने दी जानकारी
HR Breaking News (Gold Prices ) अगर आप भी इन दिनों सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपके पास सुनहरा मौका है, क्योंकि एक्सपर्ट ने आगामी समय में सोने की कीमतों में तेजी को लेकर आशंका जताई है। उनका कहना है कि आगामी समय में सोने की कीमतों (Gold-Silver Prices) 0-15% तक बढ़ौतरी देखी जाने वाली है। खबर में जानिए कि आगामी समय में सोने के भाव कहां तक पहुंच सकते हैं।
एक्सपर्ट ने कही ये बात
एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितता और जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच इन्वेस्टर्स सुरक्षित निवेश के रूप में सोने-चांदी (Sone Chandi Ke Bhav) की ओर रूख कर सकते हैं, जिसमे कीमतों में 10-15 परसेंट तक बढ़ोतरी के अनुमान जताए जा रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच टकराव बढ़ने से फाइनेंशियल मार्केट में पैनिक की स्थिति पैदा होने की संभावना है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि कीमती (Gold Rate Updates) धातुओं में गैप-अप ओपनिंग देखी जा सकती है। अभी तो COMEX गोल्ड को 5300 प्रति औंस के लेवल पर रेजिस्टेंस का सामना कर रहे हैं।
अगर यह लेवल टूटता है, तो देशभर में सोने की कीमतें तकरीबन 1,68,000 से 1,70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।
क्यों माना जाता है सोना सेफ इन्वेस्टमेंट ऑप्शन
बीते दिनों दुनिया को तेहरान में इजरायल के हमले ने पूरी तरह से हैरान कर दिया है। इस दौरान तेहरान में लोगों ने धमाना सुनाने की बात कही ह। जब युद्ध या राजनीतिक तनाव से अस्थिरता में बढ़ौतरी होती है तो ऐसे में इन्वेस्टर्स सोने-चांदी को सेफ इन्वेस्टमेंट (Gold Invetment ) ऑप्शन के रूप में चुनते हैं, क्योंकि सोने-चांदी को सेफ-हेवन माना जाता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि जंग के माहौल में करेंसी के कमजोर होने से सोने की वास्तविक कीमत कभी जीरो नहीं होती है। हजारों सालों से सोने को इमरजेंसी के लिए बेस्ट इन्वेस्टमेंट ऑप्शन माना जाता है। इस वजह से लोग शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने-चांदी पर निेवेश (Investing in gold and silver) कर रहे हैं।
MCX पर सोने-चांदी का भाव
बता दें कि MCX गोल्ड (Gold Rate on MCX) 1,60,000 के लेवल से ऊपर मजबूती से कारोबार कर रहा है और अपनी पिछली रेंज से बाहर आ गया है। अभी भी यहां पर सोने की कीमतें 1,62,000 के आसपास बनी हुई हैं। एनालिस्ट का कहना है कि अगर गोल्ड 1,60,000 से ऊपर बना रहता है, तो यह जल्द ही 1,63,500 से 1,65,000 की ओर बढ़ सकता है।
बात करें सिल्वर की तो MCX सिल्वर (MCX Silver Rate) में भी तेजी रिकॉर्ड की जा रही है और यह 2,80,000–2,85,000 रुपये की रेंज की तरफ बढ़ रहा है। अगर ऐसा ही रहता है तो आगे चलकर सिल्वर की कीमत 2,90,000–2,95,000 के आसपास पहुंच सकती है।
