2 साल की FD पर मिल रहा बंपर ब्याज, धड़ाधड़ निवेश कर रहे लोग
Bank FD - अगर आप भी एफडी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल आपको बता दें कि ये बैंक दो साल की एफडी पर बंपर ब्याज दे रहे है. जिसके चलते यहां निवेशक धड़ाधड़ निवेश कर रहे है... ऐसे में आप भी न करें निवेश करने में देरी-
HR Breaking News, Digital Desk- सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) ने 1 जून 2025 से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की है। यह ऐसे समय में हुआ है जब अन्य बड़े बैंक भी दरें घटा चुके हैं। बैंक के अनुसार, वरिष्ठ नागरिकों (senior citizen) को मिल रही 9.10% की उच्चतम ब्याज दर 31 मई 2025 तक ही लागू रहेगी। इसका मतलब है कि ग्राहकों के पास अधिक ब्याज कमाने का मौका अब केवल चार दिनों के लिए ही बचा है।
नई ब्याज दरें – 1 जून 2025 से लागू होंगी-
1 जून से आम ग्राहकों के लिए FD पर ब्याज दरें 4% से 8% के बीच होंगी। इसमें 5 साल की FD पर 8.6% से घटाकर 8% कर दी गई है, जो सबसे बड़ी कटौती है। सीनियर सिटीजन के लिए नई ब्याज दरें 4.4% से 8.4% तक होंगी। सभी अवधि पर 10 बेसिस पॉइंट्स (bps) की कटौती की गई है, जबकि 5 साल की FD पर 70 bps की बड़ी कटौती हुई है, जिससे यह 9.10% से 8.40% रह जाएगी। (bank fd rates)
निवेश करने वालों के लिए सलाह-
बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि जो लोग मौजूदा ऊंची ब्याज दरों का लाभ उठाना चाहते हैं, वे 1 जून से पहले अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) बुक करा लें। इससे उन्हें अधिक रिटर्न मिल सकेगा। वरिष्ठ नागरिकों (senior citizen) को विशेष रूप से इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए, क्योंकि दरों में कटौती के बाद उनका रिटर्न कम हो जाएगा। जल्दी निर्णय लेने से वे उच्च ब्याज दरों का फायदा उठा पाएंगे।
FD की ब्याज दरें-
7 से 14 दिन तक की एफडी पर ब्याज दर 4.00% है।
15 से 45 दिनों तक 4.25%, 46 से 90 दिनों तक 4.50%, और 91 दिन से 6 महीने तक 5.00% ब्याज मिलेगा।
6 महीने 1 दिन की एफडी पर ब्याज दर 7.25% (सालाना यील्ड 7.45%) होगी।
6 महीने 1 दिन से 9 महीने तक की एफडी पर 5.50%, और 9 महीने से कम 1 साल तक 6.00% ब्याज मिलेगा।
1 साल की एफडी पर 7.90% (सालाना यील्ड 8.14%), 1 साल से 15 महीने तक 8.00% ब्याज मिलेगा।
15 से 18 महीने तक की एफडी पर 8.25%, और 18 महीने से 2 साल तक 8.10% ब्याज दर लागू होगी।
2 साल से 30 महीने तक की एफडी पर 8.15% और 30 से 36 महीने तक 8.40% ब्याज मिलेगा।
3 साल से कम 5 साल तक के पीरियड में ब्याज दर घटकर 6.75% हो जाएगी, जबकि पूरे 5 सालों की एफडी पर 8.00% ब्याज मिलेगा।
5 साल से 10 साल तक की एफडी पर ब्याज दर 7.25% तय की गई है।
सीनियर सिटीजन के लिए FD ब्याज दरें-
7 से 14 दिन तक 4.40%, 15 से 45 दिन तक 4.65%, और 46 से 90 दिन तक 4.90% ब्याज मिलेगा।
91 दिन से 6 महीने तक 5.40% और 6 महीने 1 दिन पर 7.65% (सालाना यील्ड 7.87%) ब्याज मिलेगा।
6 महीने 1 दिन से 9 महीने तक 5.90%, और 9 महीने से कम 1 साल तक 6.40% ब्याज मिलेगा।
1 साल की अवधि में सीनियर सिटीजन को 8.30% ब्याज (सालाना यील्ड 8.56%) मिलेगा।
1 साल से 15 महीने तक 8.40%, 15 से 18 महीने तक 8.65%, और 18 महीने से 2 साल तक 8.50% ब्याज मिलेगा।
2 साल से 30 महीने तक 8.55% और 30 से 36 महीने तक 8.80% (सालाना यील्ड 9.09%) की दर से ब्याज मिलेगा।
3 साल से कम 5 साल तक की एफडी पर 7.15%, 5 साल की एफडी पर 8.40%, और 5 से 10 साल की एफडी पर 7.65% ब्याज मिलेगा।
सीनियर सिटीजन को सामान्य निवेशकों की तुलना में लगभग 0.40% अधिक ब्याज का लाभ मिलेगा। ये दरें 1 जून 2025 से लागू होंगी। निवेशक अगर अधिक ब्याज दरों का लाभ उठाना चाहते हैं, तो 31 मई 2025 से पहले एफडी में निवेश कर दें।
