Chandi Rate Update : चांदी की कीमत 120 घंटे में 6 हजार से ज्यादा गिरी, सोने में भी दिखी नरमी
HR Breaking News (Chandi Rate Update Today) सोने और चांदी की कीमतों में पिछले 120 घंटे में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है। सोने के मुकाबले चांदी में गिरावट और भी ज्यादा तेजी से देखी गई है। आप भी सोना या फिर चांदी (Chandi ka rate) खरीदने की सलाह बना रहे हैं तो वर्तमान में मार्केट में सोने चांदी की ताजा कीमत जरूर देख लें, क्योंकि पिछले कुछ दिनों की हलचल के बाद बाजार में सोने और चांदी की कीमत तो काफी ज्यादा बदल चुकी है।
सराफा बाजार में 13 सितंबर को सोने की कीमत (Sone ka bhav)
भारत में सराफा बाजार में सोने की कीमतों (Sone ki kimat update) में हर शहर के हिसाब से कुछ ऊपर नीचे कीमत देखने को मिल रही है। औसत कीमत की बात करें तो फिलहाल 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 54000 के आसपास चल रही है। 22 कैरेट सोना तनिष्क पर 142000 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 116180 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है।
3000 रुपये के करीब गिरी सोने की कीमत
24 कैरेट सोने की कीमत (22K Gold Price) इस सप्ताह में 3000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब गिर चुकी है। 4 सितंबर को सोना एक 157150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था जो फिलहाल 154910 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना भी 144050 से घटकर 142000 रुपए पर आ गया है। इसी प्रकार 18 कैरेट गोल्ड 117860 से गिरकर 116180 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
साढ़े 6 हजार से अधिक गिरी चांदी (Silver rates)
सराफा बाजार में चांदी की कीमतों में तो और भी बड़ी गिरावट (silver price down) देखने को मिली है। 13 सितंबर को चांदी की कीमत 2 लाख 30 हजार के आसपास बनी हुई है। जबकि इस सप्ताह की शुरुआत में चांदी की कीमत 2 लाख 36 हजार रुपए से ऊपर चल रही थी। पिछले 120 से 144 घंटे के बीच सोने चांदी की कीमतों में इतनी बड़ी उथल-पुथल देखने को मिली है।
किस शहर में क्या चल रही है सोने की कीमत
| शहर | कीमत 10 ग्राम 24 कैरेट |
| दिल्ली | 1,54,730 |
| मुंबई | 1,54,580 |
| कोलकाता | 1,54,580 |
| जयपुर | 1,54,730 |
| भोपाल | 1,54,630 |
| पटना | 1,54,630 |
| लखनऊ | 1,54,730 |
| रायपुर | 1,54,580 |
| अहमदाबाद | 1,54,630 |
सोने चांदी की कीमतों में बदलाव के पीछे प्रमुख कारण (gold silver rates)
सोने चांदी की कीमतों में बदलाव का कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही अनिश्चित को लेकर है। बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिली है। इससे सोने चांदी पर भी असर पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति और देश में सोने की मांग भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर रही है। अमेरिका की तरफ से फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बदलाव की संभावना के चलते सोने की कीमत गिरी है।
