FD Interest Rate : सीनियर सिटीजन पर पैसों की बारिश, ये बैंक FD पर दे रहे 9% से ज्यादा का ब्याज
Fixed Deposit : भारतीय लोगों के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट सबसे ज्यादा लोकप्रिय और भरोसेमंद निवेश विकल्प है, जब बात सुरक्षित निवेश और गारंटीड रिटर्न की आती है तो हर कोई एफडी में पैसे लगाने की बात करता है। यह बात 100 प्रतिशत सच भी है कि FD में आपका पैसा सुरक्षित रहता है और यहां बंपर ब्याज मिलता है। इस समय देश के पांच बैंक सामान्य ग्राहकों और सीनियर सिटीजन को FD पर तगड़ा ब्याज दे रहे हैं। चलिए नीचे खबर में जानते हैं -
HR Breaking News - (FD Interest Rate)। फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी में पैसे लगाने वालों की चांदी हो गई है। दरअसल, यूं तो आरबीआई द्वारा समय-समय पर रेपो रेट में बदलाव करने के चलते बैंक एफडी की ब्याज दरों को संशोधित करते हैं, लेकिन इस समय देश के कई बैंकों ने FD की नई ब्याज दरें लागू कर दी है। अगर आप FD में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो इस समय पांच बैंक (Bank News) अपने ग्राहकों को 9% से ज्यादा का ब्याज प्रदान कर रहे हैं। इनमें से कई बैंकों की एफडी ब्याज दर 9.35% तक है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं कौन सा बैंक सबसे अधिक ब्याज की पेशकश कर रहा है।
ये बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज -
अगर आप एफडी (FD Rate) में निवेश कर खूब सारा पैसा कमाना चाहते हैं तो एनबीएफसी मुथूट कैपिटल बैंक सामान्य ग्राहकों को 36 महीना की FD पर 9.10% का ब्याज ऑफर कर रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 9.35% का ब्याज दे रहा है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank FD Rate) मौजूदा समय में सामान्य ग्राहकों को 7.90 % का ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को FD पर 7.90% का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक भी एफडी पर अच्छा रिटर्न दे रहा है। यह बैंक आम ग्राहक और वरिष्ठ नागरिकों दोनों कैटेगरी के ग्राहकों को 7.75% ब्याज दर पर एफडी में निवेश ऑफर कर रहा है।
श्रीराम फाइनेंस FD ब्याज दर -
अगर आपको इस बैंक (Bank News) में रुचि है तो एक सामान्य ग्राहक के तौर पर आप 7.60 प्रतिशत ब्याज पर एफडी करा सकते हैं। अगर आप वरिष्ठ नागरिकों की कैटेगरी में आते हैं तो आपको 8.10 प्रतिशत ब्याज हासिल होगा।
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी ब्याज दर -
एफडी (FD Rate) में निवेश के लिए यह बैंक भी एक बेहतर विकल्प है। यह संस्थान आम कस्टमर को 7.55% ब्याज ऑफर कर रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 8.05 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।
बजाज फाइनेंस एफडी ब्याज दर -
एक एनबीएफसी (NBFC Bank FD Interest Rate) के तौर पर बजाज फाइनेंस भी आपकी चॉइस हो सकती है। यह बैंक एक सामान्य ग्राहक को 6.95 प्रतिशत की दर पर एफडी के लिए आमंत्रित कर रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.30 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है।
