home page

FD Rate : सीनियर सिटीजन होंगे मालामाल, एफडी पर ये बैंक दे रहे तगड़ा ब्याज

FD Interest Rate :लगातार बढ़ रही महंगाई की वजह से हर कोई एफडी में निवेश करने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में कुछ बैंकों द्वारा आज भी एफडी पर बंपर रिटर्न ऑफर किया जा रहा है। ये स्पेशल ब्याज दर सीनियर सिटीजन के लिए लागू होने वाली है। आज हम आपको खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 | 
FD Rate : सीनियर सिटीजन होंगे मालामाल, एफडी पर ये बैंक दे रहे तगड़ा ब्याज

HR Breaking News - (Fixed Deposit Interest Rate)। देशभर में कई बैंकों द्वारा एफडी पर तगड़ा रिटर्न ऑफर किया जाता है। ये रिटर्न देशभर के अलग अलग बैंकों द्वारा ऑफर किया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि आरबीआई ने कुछ समय पहले रेपो रेट में कटौती कर दी थी। रेपो रेट में कटौती होने की वजह से एफडी की ब्याज दरों (FD Rate) को भी कम कर दिया गया था। खबर के माध्यम से जानिये FD पर मिलने वाली ब्याज दरों के बारे में पूरी जानकारी।

 


रेपो रेट में हुई गिरावट-

 


RBI द्वारा रेपो रेट (repo rate) को कम करने के बाद देश के प्रमुख बैंकों ने दिसंबर 2025 में अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरों में कुछ बदलावों को किया गया है। बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 15 दिसंबर 2025 से ब्याज दर में कुछ प्रतिशत तक की कटौती कर दी है। हालांकि Axis Bank ने 16 दिसंबर 2025 से नई दरों को लागू किया जाने वाला है। इस स्थिति में निवेशकों के लिए इस बात को जानना जरूरी है कि किस बैंक की FD में सबसे ज्यादा इंटरस्ट रेट दिया जा रहा है। 


SBI द्वारा FD पर दिया जा रहा है ब्याज-

देश के सबसे बड़े कर्जदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India FD Interest Rate) ने 15 दिसंबर 2025 को ब्याज दरों में बदलाव करते हुए 2 साल से 3 साल की अवधि के लिए सामान्य ब्याज दरों को कम करके 6.45 प्रतिशत से 6.40 प्रतिशत तक कर दिया है। इसके साथ ही, सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 6.95 प्रतिशत से कम करके 6.90 प्रतिशत तक कर दी है। भारतीय स्टेट बैंक की बाकी ब्याज दरें लगभग पहले जितनी ही हैं।


ICICI Bank के FD Rates-

ICICI बैंक के द्वारा 16 दिसंबर 2025 से नई ब्याज दरों (ICICI Bank FD Interest Rate) को लागू कर दिया है। इसमें सामान्य ब्याज दर 2.75 प्रतशित से 6.60 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 3.25 प्रतिशत से 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज दर दिया जा रहा है।


AXIS Bank का इंटरस्ट रेट-

एक्सिस बैंक द्वारा भी 16 दिसंबर 2025 से नई ब्याज दरों (AXIS Bank FD Interest Rate) लागू कर दी हैं। इसमें सामान्य ब्याज दर 3 प्रतिशत से 6.6 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन ब्याज दर 3.50 प्रतिशत से 7.35 प्रतिशत ब्याज दर दिया जा रहा है। ये ब्याज दरें एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक दिया जा रहा है।


CANARA Bank के FD Rates-

केनरा बैंक द्वारा ब्याज दरें पुरानी ही चली आ रही हैं। बैंक ने रेपो रेट घटने के ​बाद अपनी ब्याज दरों (CANARA Bank FD Interest Rate) में कोई परिवर्तन न​हीं किया है। केनरा बैंक 3 प्रतिशत से 6.15 प्रतिशत सामान्य ब्याज दर और सिनियरी सिटीजन को 3 प्रतिशत से 6.65 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा है। ये ब्याज दरें 1 जुलाई 2025 से लागू हैं।


HDFC Bank की ब्याज दर-

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank FD Interest Rate) के द्वारा भी पुरानी ब्याज दरों को लागू कर दिया गया है। बैंक ने रेपो रेट घटने के ​बाद अपनी ब्याज दरों में कोई परिवर्तन न​हीं किया है। एचडीएफसी बैंक द्वारा 2.75 प्रतिशत से 6.60 प्रतिशत सामान्य ब्याज दर और सीनियर सिटीजन को 3.25 प्रतिशत से 7.10 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है। ये ब्याज दरें 25 जून 2025 से लागू हैं।


जानिये कौन सा बैंक दे रहा है बंपर रिटर्न-

दिसंबर 2025 में FD पर सबसे ज्यादा ब्याज Axis Bank दे रहा है। इसके साथ साथ 5-10 साल की अवधि में सीनियर सिटीजन के लिए 7.35 प्रतिशत ब्याज दर के साथ एक्सिस बैंक टॉप पर बना हुआ है। ICICI Bank द्वारा 2-5 साल और टैक्स सेवर FD में 7.20 प्रतिशत के साथ दूसरा सबसे अच्छा विकल्प दिया जा रहा है। SBI 5-10 साल की अवधि में 7.05 प्रतिशत ब्याज दर दिया जा रहा है। हालांकि HDFC और Canara की दरें फिलहाल इससे कम हैं। कुल मिलाकर हाई रिटर्न के लिए Axis अच्छा विकल्प माना जा रहा है और बैलेंस्ड विकल्प के लिए ICICI और SBI बेहतर हैं।