home page

FD Scheme : 444 दिन की एफडी, 2 लाख रुपये करें जमा, जानें कितना मिलेगा ब्याज

Invest In FD : अक्सर लोग अपने पैसे को एफडी में निवेश करना बेहद सही मानते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसे की सेफ्टी के साथ-साथ एक अच्छा रिटर्न भी मिलता है। बैंकों की तरफ से भी एफडी पर शानदार ब्याज दिया जा रहा है। आइए जानते हैं 444 दिन की एफडी में अगर 2 लाख जमा किए जाए तो कितना ब्याज मिलेगा।
 | 
FD Scheme : 444 दिन की एफडी, 2 लाख रुपये करें जमा, जानें कितना मिलेगा ब्याज

HR Breaking  News : (FD interest rates) हर कोई अपने पैसे को उसी जगह निवेश करना सही मानता है जहां पैसे की सेफ्टी के साथ-साथ सही रिटर्न भी मिल जाए। वैसे तो इन दिनों बाजार में कई सारी स्कीमें है जहां निवेश करना फायदे का सौदा साबित हो रहा है, लेकिन ज्यादातर लोग फिक्स्ड डिपॉजिट में इन्वेस्ट (Invest in Fixed Deposits) करना एक भरोसेमंद ऑप्शन मानते हैं क्योंकि यहां पैसे की पूरी सुरक्षा रहती है और साथ ही बैंकों की तरफ से काफी शानदार रिटर्न दिया जाता है। ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए बैंकों की तरफ से समय-समय पर एफडी की ब्याज दरों (FD interest rates) में बदलाव किया जाता है।

 


यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 


आज बात करते हैं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एफडी दरों (Union Bank of India FD rates) के बारे में, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पब्लिक सेक्टर का एक प्रमुख बैंक माना जा रहा है। इस सरकारी बैंक की तरफ से एफडी पर शानदार ब्याज ऑफर किया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस सरकारी बैंक में आप ज्यादातर 10 साल के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। इस बैंक में अवधि के हिसाब से एफडी की ब्याज दरें (FD interest rates) अलग-अलग है। आइए जानते हैं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अगर 444 दिन की एफडी पर अगर 2 लाख रूपये का निवेश किया जाए तो इस पर कितना ब्याज मिलेगा।

 

 


444 दिनों की एफडी पर ब्याज 


 देश के जाने-माने सरकारी बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) की तरफ से ग्राहकों को एफडी पर काफी शानदार ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इस बैंक की तरफ से हाल ही में 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम (Special FD Scheme) की शुरुआत की गई है, जहां आम नागरिकों को 6.60%, सीनियर सिटीजन्स (60 साल से ज्यादा की उम्र वाले लोग) को 7.10% और 80 साल से ऊपर के लोगों को  7.35% ब्याज प्रदान किया जा रहा है। 


यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अगर 444 दिनों की स्कीम स्कीम में 2 लाख रूपये इन्वेस्ट किए जाए तो आम नागरिकों को मैच्योरिटी के तौर पर 16,577 रुपए के हिसाब से टोटल ब्याज समेत 2,16,577 रुपए मिल रहे है। सीनियर सिटीजन्स (Invest In Fixed Deposits) को करीब 2,17,876 रुपये मिलते हैं (17,876 रुपये ब्याज) और अति सीनियर सिटीजन्स को करीब 2,18,528 रुपये मिलते हैं (18,528 रुपये ब्याज)।