home page

fixed deposit : 5 साल की FD पर कौन सा बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज, निवेश करने से पहले चेक कर लें ब्याज दरें

Fixed Deposit News : फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश से पहले कई महत्वपूर्ण पहलुओं को समझना जरूरी होता है। अधिकतर बैंकों में एफडी पर रिटर्न में भी अंतर होता है। कुछ बैंक विशेष योजनाओं के तहत अधिक ब्याज दरें (FD high interest rate) भी प्रदान करते हैं। यहां पर आपको ऐसे ही बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस समय 5 साल वाली एफडी पर सबसे ज्यादा इंटररेस्ट रेट दे रहे हैं। आइये जानते हैं इन बैंकों के बारे में।

 | 
fixed deposit : 5 साल की FD पर कौन सा बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज, निवेश करने से पहले चेक कर लें ब्याज दरें

HR Breaking News (ब्यूरो)। कुछ बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाएं कम समय में उच्चतम रिटर्न के लिए जानी जाती हैं। ये योजनाएं न केवल सुरक्षित होती हैं, बल्कि स्थिरता और बेहतर रिटर्न (FD maximum rate of interest) का भी अवसर देती हैं। खासकर 5 साल वाली एफडी निवेशक के लिए इसलिए भी बेहतर मानी जाती हैं, क्योंकि इसमें रिटर्न के लिए उन्हें लंबे समय इंतजार नहीं करना पड़ता। ऐसा ही मौका अब आपके हाथ लग सकता है, कई बैंक व अन्य संस्थाएं इस समय 5 साल वाली अवधि की FD पर तगड़ा ब्याज दे रही हैं। ये बैंक आपके लिए एक बड़ी वित्तीय सफलता का रास्ता बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें - DA Hike january : केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इतना होगा इजाफा, AICPI के आकंड़ों से लग गई मुहर

 

SBI दे रहा एफडी पर इतनी ब्याज दरें 

 

SBI में फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें समयावधि के अनुसार भिन्न होती हैं। एक से पांच साल तक की अवधि के लिए ब्याज दरें 7 प्रतिशत तक (SBI FD interest rate) हो सकती हैं, जबकि तीन से चार साल की FD पर 6.75 प्रतिशत और पांच साल के लिए यह 6.5 प्रतिशत है। बैंक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष दरें भी उपलब्ध हैं।

 

पंजाब नेशनल बैंक में ब्याज दरें-

 

पंजाब नेशनल बैंक  (Punjab National Bank) इस समय 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम का लाभ ग्राहकों को प्रदान कर रहा है। यह सरकारी बैंक अब  5 साल की FD पर 6.55 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है, ऐसे में आप इस अवधि वाली एफडी (FD Rate) का फायदा शानदार रिटर्न लेकर उठा सकते हैं।

HDFC बैंक की एफडी पर ब्याज दरें -

एचडीएफसी बैंक (HDFC bank) पांच साल की FD पर सामान्य नागरिकों को 7 प्रतिशत ब्याज दर और सीनियर सिटीजन के लिए 7 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज (HDFC bank FD interest Rate) देता है। यह निजी क्षेत्र का एक प्रमुख बैंक है, जो लंबी अवधि के निवेशकों के लिए आकर्षक रिटर्न प्रदान करता है। बैंक के FD विकल्पों में लचीलापन और सुरक्षित रिटर्न का लाभ मिलता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा दे रहा इतना ब्याज -

बैंक ऑफ बड़ौदा एक साल से अधिक की अवधि के लिए सामान्य नागरिकों को 6.50 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान करता है, जबकि सीनियर सिटीजन के लिए यह करीब 7.5 प्रतिशत (BOB FD interest rate) तक है। बैंक अपनी ब्याज दरों में नियमित बदलाव करता रहता है, इसलिए निवेशकों को समय-समय पर इनकी समीक्षा करनी चाहिए।

ICICI बैंक दे रहा एफडी  पर इतना इंट्रेस्ट -

ICICI बैंक FD पर अलग-अलग समयावधियों के लिए ब्याज दरें प्रदान करता है। 1 से 2 साल की FD पर यह 6.70 प्रतिशत से लेकर 7.25 प्रतिशत (ICICI bank FD interest Rate) तक ब्याज देता है, जबकि 3 से 5 साल की FD पर 7 प्रतिशत तक का रिटर्न मिलता है। बैंक का FD निवेशकों के लिए एक सुरक्षित और लाभकारी विकल्प हो सकता है।

ये भी पढ़ें -  Property Rates Hike : दिल्ली से सटे इस इलाके में सोना हुई जमीन, डबल हो गए प्रोपर्टी के रेट

फिक्स्ड डिपॉजिट है सुरक्षित और फायदेमंद ऑप्शन-

आज के समय में निवेशकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक सुरक्षित और फायदेमंद निवेश का विकल्प है। इसमें बैंकों या अन्य वित्तीय संस्थाओं में पहले से तय समय अवधि और ब्याज दर के मुताबिक रिटर्न (FD) मिलता है। एफडी आज भी निवेशकों के बीच लोकप्रिय है क्योंकि यह सेविंग्स को सेफ रखने के साथ-साथ तय रिटर्न प्रदान करता है। हालांकि यह एफडी की निवेश की अवधि और बैंक की नीतियों पर भी आधारित होता है। फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit Rate) आज भी निवेशकों की पहली पसंद है।