Gold Price : सोने में तगड़ी गिरावट, इतने रुपये का हो गया 1 ग्राम सोना
Gold Price : पिछले कई दिनो से सोने के दामों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अचानक सोना सस्ता हुआ है। सोने के दाम गिरने से आम लोगों को राहत मिली है। आइए जानते हैं सर्राफा बाजार में आज सोने के दाम(Gold Rate Today) क्या चल रहे हैं।

HR Breaking News (Gold Rate Today) सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। बीते कई दिनों में सोने की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के पसीने छुड़ा दिए थे, लेकिन आज सोने की कीमतों में थोड़ी नरमी देखने को मिल रही है।
सोने के दामों में गिरावट आने से निवेशकों को जोरदार झटका लगा है और सोना खरीदने वाले सोना ग्राहकों को खुशी हुई है। आइए जानते हैं देश के बड़े शहरों में सोने-चांदी(Gold Silver Rate Today)के भाव क्या चल रहे हैं।
सोने के दाम क्यों बढ़े थे
ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के चलते और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक नीतियों का सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ा था। इससे सोने की कीमतों (Gold Rate)में तेजी देखने को मिल रही थी।
जबकि, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को 40 से 50 प्रतिशत कायम रखने पर सोने की कीमतों (Gold Rate) में परिवर्तन देखने को मिला है। सोने की कीमतों में 930 रुपये की गिरावट देखी गई है। गिरावट के बाद भी सोना 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर बना हुआ है।
जानिए दिल्ली में सोने के भाव
भारत की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट वाले सोने का रेट(Gold Rate)10,090 रुपये प्रति ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 9,250 रुपये प्रति ग्राम है। आज दिल्ली के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
वहीं 18 कैरेट वाला सोने का रेट 7,569 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं चांदी की कीमतें 1,10,000 रुपये प्रति किलो में बेची जा रही है। सोने की कीमत(Gold Rate Down)कम हुई है तो चांदी की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है।
इन शहरों में सोने का भाव
कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और केरल में आज 24 कैरेट वाले सोने का रेट 10,075 रुपये प्रति ग्राम है और 22 कैरेट वाले सोने का रेट 9,235 रुपये प्रति ग्राम चल रही है।
वहीं आज 18 कैरेट वाले सोने का रेट 7,556 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है। इन शहरों में (Silver Rate Today) चांदी की कीमत में 1,10,000 रुपये प्रति किलो में बाजारों में बिक रही है।
वडोदरा और अहमदाबाद में सोने का रेट
इन शहरों में आज 24 कैरेट वाले सोने का रेट 10,080 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है और 22 कैरेट वाले सोने का रेट 9,240 रुपये प्रति ग्राम है।
वहीं आज 18 कैरेट वाले सोने का रेट (Gold Rate) 7,560 प्रति ग्राम पर बाजार में ट्रेड कर रहा है। इस समय में सोने की कीमतों(Gold Rate)में थोड़ी नरमी देखने को मिल रही है। वहीं चांदी की कीमतें 1,10,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है।
मुंबई में सोने का रेट
इस बड़े शहर में आज 24 कैरेट वाले सोने का रेट 10,075 रुपये प्रति ग्राम चल रहा है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने का रेट 9,235 रुपये प्रति ग्राम है। आज चांदी की कीमत(Silver Rate Today)1 लाख 10 हजार प्रति किलों पर बाजार में बेची जा रही है।
चेन्नई में सोने का रेट
इस शहर में आज 24 कैरेट वाले सोने का रेट 10,075 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, प्रति दस ग्राम का दाम (Gold Rate) 100750 रुपये दर्ज किया गया है। 22 कैरेट वाले सोने का रेट 9,235 प्रति ग्राम पर बाजार में ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत 1,20,000 रुपये प्रति किलो में बिक रही है।