home page

Gold Price : होली से पहले धड़ाम हुआ सोना, चांदी में भारी गिरावट, जाने 22 और 24 कैरेट सोने के रेट

Latest gold Price : भारतीय बाजार में लगातार सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत से ही सोने के दामों में लगातार गिरावट हो रही है। सोने के दामों (Gold rate down) में गिरावट होने के कारण भारतीय बाजार (gold) में तेजी आई है। देश के सभी प्रमुख शहरों में आज सोने के दामों में कमी आई है। जानिए आज आपके शहर में क्या सोने और चांदी के भाव।
 | 
Gold Price : होली से पहले धड़ाम हुआ सोना, चांदी में भारी गिरावट, जाने 22 और 24 कैरेट सोने के रेट

HR Breaking News (Today gold price)। इस साल की शुरुआत से ही सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी (Gold price update) दर्ज हो रही है। पिछले दो महीनों में सोने और चांदी के दामों में रिकॉर्ड तेजी देखी गई है। होली से एक सप्ताह पहले सोने के दामों में लगातार गिरावट (gold Price on Holi) हो रही है। पिछले कई दिनों से सोने की मांग (Gold Demand) में कमी होने के कारण सोने के दाम लगातार गिर रहे है। होलाष्टक के कारण भारतीय बाजार में सोने और चांदी की खरीदारी (gold Buyers) नहीं हो रही है। आज भी पूरे देश में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज हुई है। 

 

 


होली पर सोना हुआ सस्ता


होली के त्योहार (Gold price on Holi festival) पर सोने ने लोगों को राहत प्रदान की है। पिछले दो महीने से सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी होने के कारण लोग सोने की खरीदारी (gold buyers on Holi) नहीं कर पा रहे है। पिछले सप्ताह और इस सप्ताह सोने के दाम लगातार कम हो रहे है। होली के एक सप्ताह पहले होलाष्टक (Gold Demand on Holi) शुरु हो जाता है। इन दिनों में लोग कोई खरीदारी नहीं करते है।
 

आज 400 रुपये कम हुए सोने के दाम


सोने और चांदी के दामों (Today gold and silver Price) में लगातार हो रही उठा पटक के बाद आज होली के त्योहार से एक दिन पहले सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को भारतीय बाजार में सोने के दामों में 400 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने (24 carret Gold Price) का भाव 87,400 पये के आसपास और 22 कैरेट सोने (22 carret gold price) का भाव 80,200 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं भारतीय बाजार में एक किलोग्राम चांदी का दाम 97,900 रुपये पर है।

सोने के साथ लुढ़के चांदी के दाम


भारतीय बाजार में सोने के दाम के साथ-साथ चांदी (Silver Price) के दामों में लगातार गिरावट हो रही है। आज 12 मार्च 2025 को चांदी का रेट 97,900 रुपये प्रति किलोग्राम (Today silver Price) रहा। चांद के भाव में कल की तुलना में करीब 1000 रुपये की गिरावट है। कल चांदी का भाव 98,900 पये था।

दिल्ली में सोने के दाम


राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली (Gold Price in delhi) में आज सोने के दामों में गिरावट दर्ज हुई है। आज 12 मार्च 2025 को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 87,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने का रेट 80,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।  

मुंबई में सोने के रेट


नई दिल्ली के साथ-साथ मुंबई (gold Price in Mumbai) में भी सोने के दामों में कमी आई है। आज मुंबई में  22 कैरेट सोना 80,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोना 87,480 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 
 

इन कारणों से आई सोने के दामों में गिरावट


भारतीय बाजार में सोने के दामों (gold Price in Indian market) में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। इसका मुख्य कारण निवेशकों की सतर्कता और वैश्विक आर्थिक नीतियों में संभावित बदलाव है। अमेरिका में टैक्स नीतियों में बदलाव (tax on gold) और रोजगार से जुड़े आंकड़ों के चलते बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे निवेशकों का रुझान सोने से हटकर अन्य निवेश विकल्पों की ओर बढ़ रहा है।
 

कैसे तय होती हैं देश में सोने की कीमत?


भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स (Government policies on Gold) और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।