Gold Price : 50 प्रतिशत सस्ता होगा सोना, एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा खुलासा, जानिये कितने होंगे रेट
Gold rete prediction : इन दिनों सातवें आसमान पर चल रहे सोने के भाव अगले कुछ दिनों में 50 प्रतिशत तक गिर सकते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि जल्द ही सोना (gold rate down) फिलहाल की तुलना के हिसाब से आधे रेट में मिलेगा। इससे ग्राहकों की मौज हो जाएगी और उन्हें सोने में अधिक निवेश का मौका मिलेगा। सोने के रेट (sone ka bhav) गिरने के कई बड़े कारण सामने आ रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में खबर में।

HR Breaking News : (Gold rate today)। सोने-चांदी के भाव में इन दिनों तगड़ी बढ़ौतरी देखी जा रही है। हर दिन इनके दाम नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। 22 और 24 कैरेट सोने (22 carat gold price) के दाम ग्राहकों को चौंका रहे हैं, वहीं चांदी के दाम (chandi ka bhav) भी 1 लाख प्रति किलो से अधिक चल रहे हैं। निकट भविष्य में सोने के दाम आधे तक गिर सकते हैं,
ये खुलासा एक्सपर्ट्स ने किया है। इसके साथ ही चांदी के दाम भी गिरने की संभावना है। इससे सोना चांदी खरीदने वालों को आने वाले समय में अधिक निवेश का मौका मिलेगा। सोने के दाम (gold price today) गिरने के कारणों को लेकर यह कहना है एक्सपर्ट्स का।
टैरिफ चार्ट का यह पड़ा है प्रभाव-
सराफा बाजार व सोने के भाव (gold price 7 april) के जानकारों और विशेषज्ञों का कहना है कि जब से टैरिफ वार का प्रभाव दुनिया के देशों पर पड़ा है, तब से ही कई देशों में हलचल मची हुई है। आर्थिक स्थितियां और बाजार भी प्रभावित हुए हैं। एमसीएक्स (MCX) पर भी इसका असर पड़ा है और शेयर मार्केट गिर गई है।
इससे सोने के दामों में तगड़ी उथल पुथल हुई है। इस समय अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोना 3200 डॉलर प्रति औंस व भारत में 90000 प्रति तोला से अधिक है। चांदी एक लाख प्रति किलो के भाव (silver rate today) को पार कर गई है। अब एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने के दामों में आने वाले समय में 40 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। इससे सोने के रेट लगभग आधे हो जाएंगे।
सोने में बढ़ेगा निवेश-
विशेषज्ञों के अनुसार अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम 3200 डॉलर (MCX gold rate) प्रति औंस हैं। जो आने वाले समय में 1800 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकते हैं। इनमें 41 प्रतिशत तक की गिरावट आने की संभावना है। एक माह बाद सोने के दामों (sone ka bhav) में भारी कमी हो सकती है। इसका असर घरेलू स्तर पर भी पड़ेगा।
ऐसा होने पर भारत में सोने के दाम 54 से 55 हजार प्रति तोला तक गिर सकते हैं। यानी सोना 40 हजार रुपये प्रति तोला हो सकता है। इससे लोगों को सोना खरीदने (gold buying tips) व सोने में निवेश करने के अवसर मिलेंगे। सोना सस्ता होने पर इसकी खरीदारी बढ़ेगी और साथ ही निवेश (gold investment)भी बढ़ेगा।
अगले दो साल में कहां पहुंचेंगे भाव-
इस साल के शुरू में सोने में तेजी देखी गई थी। 2026 में इसमें उतार चढ़ाव बना रहेगा लेकिन 2027 तक सोने का औसत भाव 3150 डॉलर प्रति औंस रह सकता है। अमेरिका के टैरिफ वार, शेयर मार्केट में उतार चढ़ाव, आर्थिक परिस्थितियों में बदलाव आने और सरकार की सोना आयात (gold import rules) की नीति के कारण सोने के दाम गिर सकते हैं।
भारत में सोना (gold price in india) अगले दो साल में 40 से 45 हजार प्रति तोला रहने की संभावना है। यानी हाल की तुलना में दाम 50 प्रतिशत तक गिर सकते हैं। इस समय 22 कैरेट जेवराती सोना 85 हजार प्रति तोला व 24 कैरेट सोना 90 हजार रुपये (24 carat gold rate) प्रति तोला के करीब है।
आगामी दिनों में गिर सकते है रेट-
एक्सपर्ट्स के अनुसार सोने का उत्पादन (gold production) आगामी दिनों में बढ़ेगा, इससे भाव कम होंगे। सोने की मांग में कमी आना और सप्लाई अधिक होने से भी सोने के दाम (sone ke daam) गिरेंगे। सोने का रेट बढ़ते ही सोने का खनन बढ़ जाता है और आपूर्ति अधिक होती है लेकिन महंगे रेट में लोग कम खरीदते हैं और मांग में कमी आ जाती है। इसलिए स्टॉक को निकालने के लिए रेट कम करने पड़ते हैं।
डॉलर में मजबूती से गिरेंगे सोने के रेट-
हाल के दिनों में सोने का उत्पादन 9 प्रतिशत तक बढ़ा है, लेकिन सोने के महंगे दाम (sona chandi ka bhav) होने के कारण केंद्रीय बैंकों की ओर से कम ही सोना खरीदे जाने की संभावना है। इसलिए स्टॉक वाला सोना खपाने के लिए दाम (gold silver rate today) गिर सकते हैं।
दुनिया के कई देशों के बीच चल रहे संघर्ष के कारण भी सोना सस्ता हो सकता है। डॉलर में तेजी आने से भी सोने के रेट कम होते हैं। अगर डॉलर में मजबूती बढ़ी तो सोने में निवेश (gold investment) कम होगा और दाम गिर सकते हैं। हालांकि कुछ एक्सपर्ट इसके दाम बढ़ने की संभावना भी जता रहे हैं।