home page

Gold Price : सोने में तगड़ी गिरावट या आएगी तेजी, एक्सपर्ट ने बताया अगले 2 महीने में इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Price : 2025 अगर याद किया जाएगा तो इसमें सोने के दामों में अप्रत्याशित बदलावों का जिक्र जरूर आएगा। सोना एक कीमती धातु है। सोने के दामों में लगातार उतार चढ़ाव आता रहता है। परंतु, 2025 में सोने के दामों में अलग ही प्रकार की तेजी आई है। वहीं, अब कुछ दिनों से सोने में बहुत तगड़ी गिरावट दिख रही है। सोने के भविष्य के दामों को लेकर भी एक्सपर्ट्स ने बता दिया है। 

 | 
Gold Price : सोने में तगड़ी गिरावट या आएगी तेजी, एक्सपर्ट ने बताया अगले 2 महीने में इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News (Gold Price) 2025 में सोने के दामों में इतनी बढ़ौतरी हुई है कि आम उपभोक्ता सोने से दूर हो गए। सोना खरीद में निवेशकों का दबदबा दिखाई दिया।

 

परंतु, पिछले कुछ दिनों की गिरावट ने निवेशकों को भी डरा दिया है। सोने के दाम तेजी से गिरते आ रहे हैं। जिन्होंने हाई पर सोना खरीदा होगा उनको प्रति तोला 6 हजार से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। 

 


सोने दाम कहां तक पहुंचे


इस साल सोने के दाम एक लाख को क्रॉस कर गए थे। परंतु, अब सोना उल्टी चाल चल रहा है। सोने के दाम एमसीएक्स के आधार पर देखें तो 16 जून को 101078 रुपये प्रति दस ग्राम थे।

 

वहीं, इसके बाद सोने के दाम गिरकर 94951 रुपये प्रति दस ग्राम तक आ गए हैं। शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना 95524 पर बंद हुए हैं। सोने के दाम (Gold Price) तगड़ी गिरावट का सामना कर रहे हैं। 

 


सर्राफा बाजार में भी सोना धड़ाम


सोने के दामों का यहीं हाल सर्राफा बाजार में भी है। इस हफ्ते सोने के दामों (gold rate down) में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले सात दिनों में 24 कैरेट सोने का भाव (24K gold rate) 3,330 रुपये सस्ता होकर 97,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड (22K gold rate) भी 3,050 रुपये  की गिरने के बाद 89 हजार 450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

महानगरों में सोने चांदी के रेट 


देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का दाम (delhi gold price) 97,570 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव (22K gold rate) लगभग 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

वहीं मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव (24K gold rate) 97,420 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने के दाम 89 हजार 300 रुपये प्रति 10 ग्राम के आस­-पास कारोबार कर रहे हैं। 

सालभर में सोने ने दिया तगड़ा रिटर्न


सोने के दामों की जनवरी से बात करें तो सोना अब भी काफी ऊंचाई पर है। साल की शुरुआत में सोने की कीमत (Gold Price) 76 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास थी। यहां से बढ़कर सोना एक लाख को दो बार पार कर चुका है। वहीं, सोने के दाम फिलहाल भी करीब 20 हजार रुपये ज्यादा चल रहे हैं। सोने ने 35 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है।


अब गिरावट आएगी या बढ़ेंगे दाम


सोने के दामों में अब लोग संशय में है कि गिरावट आएगी या दाम बढ़ेंगे। इसको लेकर कुछ दिन पहले ही आई क्वांट म्यूचुअल फंड की रिपोर्ट बताती है कि आने वाले दिनों में सोने में तेजी (Gold Price) नहीं दिखेगी। बल्की दो महीने में सोने के दाम 12 से 15 प्रतिशत गिर सकते हैं।

सोने के दाम काफी तेजी से बढ़े हैं, जिस वजह से इतना करेक्शन होना संभव है। ऐसे में दो महीने में सोने के दाम 85 हजार से 88 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक आ सकते हैं। हालांकि ट्रंप के टैरिफ होल्ड की मियाद भी खत्म होने वाली है, उससे सोने में हल्का उछाल आ सकता है।

News Hub