home page

Gold Price : सोने की नहीं रुकेगी रफ्तार, 2025 में इतने लाख का हो जाएगा सोना

Gold Price Outlook :  जिस हिसाब से सोने की कीमतों में तेज तेजी देखी जा रही है, उसी हिसाब से यही लग रहा है कि अब सोने की रफ्तार रुकने वाली नहीं है। एक्सपर्ट का कहना है कि सोने में तेजी का सिलसिला अभी जारी रहने वाला है। ऐसे में यह खबर में जानते हैं कि 2025 तक सोना (Gold Price ) कितने लाख रुपए तक पहुंच सकता है।
 | 
Gold Price : सोने की नहीं रुकेगी रफ्तार, 2025 में इतने लाख का हो जाएगा सोना

HR Breaking News (Gold Price)। कई कारणों के चलते सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। जानकारों का कहना है की सोने मैं तेजी की रफ्तार अभी रुकने वाली नहीं है। अभी के समय में आपके लिए सोना खरीदना फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में यह खबर नहीं जानते हैं कि 2025 के आखिर तक सोने (Gold Price Outlook) के क्या दाम हो सकते हैं।


क्यों आ रही सोने में तेजी


वैसे तो कई कारणों के चलते सोने  (Gold Price Updates) में तेजी देखी जा रही है, लेकिन वैश्विक केंद्रीय बैंकों की लगातार सोना खरीदने की आदत, भू-राजनीतिक तनावों का बढ़ना और एशिया में मजबूत मांग से विदेशी बाजारों में सोने में बढ़त हो रही हैं। उम्मीद है कि यह 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।


एक्सपर्ट के मुताबिक इस साल सोने से बेहतर प्रदर्शन चांदी (Silver outlook) ने किया है और चांदी की कीमतें औद्योगिक इस्तेमाल और बढ़ते आपूर्ति घाटे से करीब 75 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना है।


2025 में इतने डॉलर पहुंचेंगे सोने के भाव


अब तक के आंकड़ों को देखें तो 2025 में सोने की कीमत (Sone Ke Rate) 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 4,000 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस को क्रॉस कर गई है। इस साल सोने की कीमतें 35 से ज्यादा बार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची। सोने में यह तेजी वैश्विक अनिश्चितताओं, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी के चलते आई है।


जानकारों का कहना है किसोने की शानदार तेजी राजकोषीय अनिश्चितता, कमजोर डॉलर और केंद्रीय बैंकों के विविधीकरण जैसे बड़े बदलावों को दर्शाती है। 

कहां तक पहुंच सकते हैं सोने के रेट


रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सोने के रेट (Gold Price Hike) बीते हफ्ते 1.20 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। उम्मीद है कि आगे सोने के रेट 1.35 लाख रुपये तक जा सकती है। वहीं, चांदी की कीमतें इस साल 60 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है, अनुमान है कि चांदी के रेट घरेलू बाजार में 2.3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है। एक्सपर्ट का कहना है कि केंद्रीय बैंकों का विविधीकरण सर्राफा बाजार को नए रूप में ढाल रहा है। पहली बार संस्थागत मांग और सरकारी खरीदारी लंबे समय के मूल्य निर्माण से जुड़ी है।

कॉमेक्स पर कहां पहुंचा सोना 


जानकारों का कहना है कि सोना कॉमेक्स पर 4,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है और घर में 1,20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़ें को क्रॉस कर दिया है। उनका कहना है कि हालांकि बीच-बीच में गिरावट का दौर आ सकता हैं, लेकिन रिकॉर्ड ऊंचाई से ऊपर रहने पर कॉमेक्स पर सोना (gold on comex)  4,500 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। बता दें कि अगर डॉलर-रुपया 89 पर माना जाए, तो इस हिसाब से घरेलू स्तर पर सोना (domestic gold) 1,35,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।