Gold Price Hike : रिकॉर्ड हाई पर सोना, लेकिन इस साल नहीं होगा 1 लाख के पार, जानिये अगले 9 महीनों में कितने बढ़ेंगे रेट
HR Breaking News - (Gold Price Today)। सोने चांदी की कीमतों में साल दर साल तेजी देखने को मिलती है। लेकिन पिछले साल के मुकाबले इस साल यानी 2025 में सोने में तगड़ा उछाल देखने को मिला है। घरेलू वायदा बाजार में आज यानी 19 मार्च को सोने की कीमतें (Sone Ka Bhav) में बढ़ौतरी देखने को मिली है पिछले दिनों में सोना लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर चल रहा है। MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 88,969 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया है।
सोने की कीमतों (Gold Price) में हो रही बढ़ौतरी के कारण को मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर अनिश्चितता को माना जा रहा है, जिसके चलते निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा है।
क्यों महंगा हो रहा सोना -
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने के रेट (Gold rate) हाई पर चल रहे हैं। इज़राइल और हमास के बीच बढ़ते संघर्ष से सोने की मांग बढ़ी है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर फैसला और मुद्रास्फीति के संकेत भी सोने की कीमतों (Gold Price) को प्रभावित कर सकते हैं।
एक्सपर्ट का कहना है कि फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति, डॉलर इंडेक्स, केंद्रीय बैंकों (central banks) की सोने की खरीदारी और भारत-चीन में मांग सोने की कीमतों को आगे बढ़ा सकते हैं। हालांकि, मजबूत शेयर बाजार (stock market), डॉलर की मजबूती और संभावित ब्याज दर स्थिरता सोने की तेजी पर ब्रेक लगा सकते हैं।
इस साल कहां तक पहुंचेगा सोना का रेट -
साल 2025 में सोने ने जबरतस्त रिटर्न दिया है। और जिस तरह से सोने के भाव (Sone Ka taja Bhav) तेजी से बढ़ रहे हैं ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आने वाले दिनों में सोना कहां तक जाएगा। क्या सोना 1 लाख रुपये तोला होगा? एक्सपर्ट का कहना है कि इस साल Gold 91,000 से 92,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। , लेकिन 1 लाख रुपये तोले का आंकड़े को टच करना मुश्किल नजर आ रहा है। हां, अगले 2 से 3 सालों में सोना 1 लाख से प्रति 10 ग्राम से ज्यादा महंगा हो सकता है।
निवेशकों को सलाह दी जाती है कि फेडरल रिजर्व (federal Reserve) की बैठक से पहले कुछ मुनाफावसूली करें और सोने की कीमतों में कमी आने पर दोबारा खरीदारी करें। आगे के समय में, भू-राजनीतिक तनाव, वैश्विक आर्थिक मंदी और महंगाई दर के संकेतकों के आधार पर सोने के भाव में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। निवेशकों को सावधान रहने और लंबे समये के लिए प्लानिंग बनाने की आवश्कता है।
बुलियन मार्केट में 90,000 के पार पहुंचा सोना -
आज यानी 19 मार्च को बुलियन मार्केट में सोना (Bullion Market Gold Rate) 90,000 रुपये के स्तर के पार पहुंच गया। होली के बाद सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचा है। सोने के भाव (Sone Ka Bhav) में 900 रुपये तक की बढ़ौतरी देखने को मिली है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold rate) 90,000 रुपये तोला से उपर पहुंच गया है और 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो 82,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर के उपर कारोबार कर रहा है।
जिस तरह से सोने की कीमतों में तेजी जारी है चांदी में भी जबरदस्त उछाल आया है। एक किलोग्राम चांदी का दाम (Silver Latest rate) 1,05,800 रुपये के स्तर पर है। अगर आप सोने व चांदी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो मार्केट जाने से पहले आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।
