home page

Gold Price Hike : 15 साल में सोने ने दिया इतना रिटर्न, आगे कितना होगा महंगा

Gold Price Hike : सोना और चांदी ऐसी वस्तुएं हैं, जिनकी कीमतों में साल दर साल इजाफा होता रहता है। पिछले कुछ सालों के आंकड़े पर नजर डालें तो सोने ने साल 2025 में अबतक सबसे अधिक रिटर्न दिया है। इस साल में अब तक सोना लगभग 25 से ज्यादा रिटर्न दे चुका है। गोल्ड ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। चलिए जानते हैं आगे कितने बढ़ेंगे सोने के भाव - 

 | 
Gold Price Hike : 15 साल में सोने ने दिया इतना रिटर्न, आगे कितना होगा महंगा 

HR Breaking News-(Gold Price)। सोने की कीमतें में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली है। इस साल के शुरूआत से ही सोना रॉकेट की स्पीड से दौड रहा है। बीते महीने 23 अप्रैल को सोने ने 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को टच करके हाई रिकॉर्ड बना दिया है। उसके बाद इसमें कई दिनों तक गिरावट भी देखने को मिली।

लेकिन अब एक बार फिर से सोना चमकने लगा है। वहीं, पिछले कुछ सालों से सोने की कीमतों (latest gold price) में उतार चढ़ाव यूहीं जारी है। पिछले 10 सालों में सोने की कीमतों में बंपर तेजी देखने को मिली है। इस वजह से जिन भी लोगों ने उस समय पर सोने की खरीदी की थी, उनको अब इसकी वजह से अब उन्हें तगड़ा मुनाफा हो रहा है। 


 
15 साल में कितना महंगा हुआ सोना - 

15 साल पहले यानी 2010 में अगर सोने की कीमतों (22 carat gold price) की बात करें तो उस समय सोना 16,350 रुपए प्रति 10 ग्राम था और चांदी 32,800 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी। वहीं, 2012 में यदि सोने की कीमतों के बारे में बात करें तो उस समय पर सोने के रेट (10 sal phle sone ke rate) 28 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम थे और चांदी 46 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के से हिसाब से मिल रही थी। अब पिछले दो महीनों में सोने के भाव में रिकॉर्ड बढ़ौतरी देखी गई है। पिछले दस साल की तुलना करें तो अब सोने के रेट (aaj ka sona bhav) करीब 6 गुना तक बढ़ चुके हैं।

22 और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव - 


दिल्ली सराफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने का भाव (delhi gold rate) 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है और 24 कैरेट सोना 98,830 रुपये दस ग्राम चल रहा है। 
चेन्नई  में आज सोने की कीमत (Chennai Gold price) 90,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रही है वहीं, 24 कैरेट सोना  98,680 रुपये प्रति 10 ग्राम से मिल रहा है। 
मुंबई में सोने का भाव (Mumbai gold price today) 90,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 24 कैरेट सोना 98,680 रुपये बिक रहा है। 

सोने की खरीदी से पहले रखें इन बातों का ध्यान-

सोने की खरीदी करने से पहले आपको इसकी शुद्धता (gold purity test) के बारे में जानकारी होना काफी ज्यादा जरूरी है। सोने की शुद्धता की जांच करने के लिए आपको उस पर लगे  हॉलमार्क को देखना चाहिए। ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क (gold hallmark kya h) लगाया जाता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।