home page

Gold Price Hike : फिर से हाईलेवल पर पहुंचा सोना, अब 10 ग्राम गोल्ड खरीदने में छूट जाएंगे पसीने

Gold Rate Today : सोने का भाव अब बेलगाम हो गया है। रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहे सोने के दाम थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज फिर सोने के रेट  (gold rate 26 june) अचानक हाई लेवल पर जा पहुंचे हैं। इस कारण 10 ग्राम सोना खरीदने में भी ग्राहकों के पसीने छूटने लगे हैं। आइये जानते हैं सोना चांदी के ताजा (gold silver price) भाव क्या चल रहे हैं। 

 | 
Gold Price Hike : फिर से हाईलेवल पर पहुंचा सोना, अब 10 ग्राम गोल्ड खरीदने में छूट जाएंगे पसीने

HR Breaking News - (gold rate hike)। इन दिनों सोने के भाव में हो रही ताबड़तोड़ बढ़ौतरी को देखकर हर कोई इसे खरीदने से अपने हाथ पीछे खींच रहा है। सोने के भाव (gold rate update) में आई इस तेजी ने निवेशकों के चेहरों पर रौनक लौटा दी है, पर गहने खरीदने वालों को मायूस किया है।

इस साल में प्रति तोला सोना कई बार 1 लाख के करीब पहुंच चुका है। अब फिर सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया है और गोल्ड रेट (Gold Silver Price Today) हाईलेवल पर पहुंच गए हैं। 10 ग्राम सोना लेने में ही अब लोगों के पसीने छूट रहे हैं। बुलेट ट्रेन की स्पीड से भी अधिक रफ्तार पर सोने के दाम (sone ka bhav) बढ़ते ही जा रहे हैं। 

दिल्ली-मुंबई में यह है सोने का रेट-


देशभर के सभी बड़े शहरों के अलावा महानगरों में भी सोने के दामों में बढ़ौतरी हुई है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने का रेट (22K gold rate)  90 हजार 840 रुपए प्रति तोला हो गया है। 24 कैरेट एक तोला सोने की कीमत (24K gold rate) एक लाख से जरा सी ही कम है, यह 99090 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। मुंबई (Gold rate Today In Mumbai) में 22 कैरेट सोना 90,690 रुपए प्रति तोला है। यहां पर 24 कैरेट सोने की कीमत 98,940 रुपए प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।

चेन्नई और कोलकाता में सोने का भाव -


चेन्नई और कोलकाता (Gold Rate Today In Kolkata) में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,690 रुपए प्रति तोला है। 24 कैरेट सोना इन दोनों ही शहरों में  98,940 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

MCX पर सोने का भाव -


सोने के वायदा कारोबार के आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि इसमें भी तेजी आई है। 5 अगस्त की डिलीवरी वाले सोने की बात करें तो यह एमसीएक्स  (MCX And COMEX Gold Rate) पर बढ़ोतरी के साथ 97,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब हो गया है। अगले महीने की 4 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी (chandi ka bhav) 1 लाख 6 हजार 480 रुपये प्रति किलो हो गई है। 

कॉमेक्स पर सोना चांदी का भाव -


अंतरराष्ट्रीय वायदा कारोबार के मंच कॉमेक्स (COMEX Gold Rate)  पर भी सोने की वायदा कीमत (Gold Rate Hike Today) बढ़ौतरी पर है। ग्लोबल मार्केट में COMEX पर सोना बढ़कर 3349 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। चांदी का रेट (silver Rate Today) भी बढ़कर 36.355 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

सोना चांदी के भाव बढ़ने का कारण-


सोना चांदी की कीमतें (sona chandi ka bahv) हर दिन बढ़ती ही जा रही हैं। इनके भाव में बढ़ौतरी का कारण मांग में वृद्धि को माना जा रहा है। आने वाले समय में सोने चांदी के भाव (silver rate today) में और भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार जल्द ही सोने की मांग में और बढ़ौतरी होगी, इससे सोने का भाव (sone ka aaj ka bhav) नया रिकॉर्ड बना सकता है।

चांदी के भाव में तेजी आने के बाद फिर से उतार चढ़ाव बना रहेगा। साल 2005 के बाद 20 सालों में सोने की कीमत (gold price 26 june) 1200 प्रतिशत तक बढ़ी है। तब यह 7,640 रुपये प्रति तोला ही था, अब 1 लाख के रेट पर जा पहुंचा है।