home page

Gold Rate : अब शांत होगी सोने की गर्मी, 90 दिन में इतना गिर जाएगा 10 ग्राम गोल्ड

Gold Rate : सोने के दाम लगातार बढ़कर एक लाख को पार कर चुके हैं। परंतु, अब सोने के दामों में गिरावट का दौर शुरू होगा। सोने की गर्मी शांत हो जाएगी। जल्द ही सोना जमीन चाटने लगेगा। सोने की गाड़ी पर सिर्फ ब्रेक ही नहीं, रिवर्स गियर लगने वाला है। सोने के दाम गिरने से लोगों को काफी लाभ होगा। 

 | 
Gold Rate : अब शांत होगी सोने की गर्मी, 90 दिन में इतना गिर जाएगा 10 ग्राम गोल्ड

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में तेजी ने सारे रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं। अब सोने के दामों में हरियाली से लाली आ गई है। सोने के दाम साल की शुरुआत में 76 हजार से शुरू होकर साल के मध्य तक 1 लाख को पार कर चुके हैं। ऐसे में सोने के दाम अब उल्टे पैर चलने वाले हैं। 

 

 

क्या चल रहे हैं सोने के दाम
 

गुरुवार को सोने की घरेलू कीमतें (Gold Rate) लाल निशान पर ट्रेड करती दिख रही हैं। एमसीएक्स पर सोना लगातार गिरता जा रहा है।एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अगस्त 2025 की डिलीवरी वाला सोना 97222 पर ट्रेड कर रहा है।

यह 135.00 रुपये यानी -0.14% गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। वहीं सोने गा लॉअर प्वाइंट 97135 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।  


 

16 जून के बाद गिरे सोने के दाम
 

सोने के दामों में (Gold Rate) 16 जून को बहुत तेजी दिखी थी। एक ही दिन में सोना काफी बढ़ गया था। एमसीएक्स पर सोना 101078 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था। इकसे बाद सोना करीब 4 हजार रुपये गिर चुका है। कुल मिलाकर दस ही दिन में सोना 3943 रुपये गिर चुका है। 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना
 

दूसरी ओर वैश्विक स्तर पर सोने के दामों (Gold Rate) में बढ़त देखने को मिली है। गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर सोना 0.24 फीसदी यानी 8 डॉलर की बढ़त के साथ 3,351 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। गोल्ड स्पॉट 0.11 फीसदी यानी 3.56 डॉलर की बढ़त के साथ 3,335.89 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। 


क्यों गिर जाएंगे सोने के दाम
 

सोने के दामों (Gold Rate) में अब गिरावट के कई कारण है। टैरिफ वॉर का सोने पर असर नहीं दिख रहा है। इजराइल इरान युद्ध रुक चुका है। सोने के दामों में गिरावट का कारण यही है।

दूसरा विश्व स्तर पर सोने के दामों को बढ़ाने का कोई कारण नहीं दिख रहा है। इससे सोने के दामों में गिरावट ही आएगी। वहीं, भारत में मांगलिक कार्य भी 6 जुलाई से बंद होने वाले हैं। 


कितने गिर जाएंगे सोने के दाम 


90 दिन के अंदर सोने के दामों में तगड़ी गिरावट दर्ज की जाने वाली है। सिटी रिसर्च की रिपोर्ट के हिसाब से अंतरराष्ट्रयी स्तर पर सोने के दाम (Gold Rate) 3100 से 3300 डॉलर प्रति औंस के बीच रह जाएंगे। सोने के दामों में तगड़ी गिरावट होगी। भारतीय मुद्रा के लिहाज से 90 दिन में सोने के दाम 94000 रुपये प्रति दस ग्राम तक आ सकते हैं।