Gold-Silver Price : होली पर महंगा हुआ सोना, चांदी में भी तेजी, जानिये 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट
Gold Silver Latest Rate : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। त्योहारों का सीजन आती ही मार्केट में तेजी से सोने की डिमांड बढ़ती है और कीमतें आसमान पर पहुंच जाती है। होली के मौके पर अगर आप सोने व चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो मार्केट जाने से पहले आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।

HR Breaking News - (Sone Chandi Ka Bhav)। सोने व चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से उतार चढ़ाव जारी है। साल 2024 में सोने ने निवेशकों को 27 फीसदी का रिटर्न दिया है वहीं, इस साल ढाई महीनों में ही सोना 12 फीसदी से अधिक रिटर्न दे चुका है। आज भी होली के त्योहार पर सोने के भाव (Sone Ka bhav) में तेजी दर्ज की गई है।
अगर आप सोने के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो ज्वैलर्स के पास जाने से पहले आज का ताजा भाव (gold latest rate) जरूर चेकर कर लें। झारखंड के बोकारो के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Gold Rate) 82,700 रुपए और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 87,000 रुपए बनी हुई है। वहीं, चांदी की कीमतों की बात करें तो प्रति किलो 98,500 रुपए पर कारोबार कर रही है।
सर्राफा व्यापारी और बोकारो ज्वेलरी एसोसिएशन (Bokaro Jwellery Association) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि आज सोने व चांदी (Silver latest Price) की कीमतों में तेजी आई है। चांदी 500 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी हुई है। यानी चांदी आज प्रति किलो 98500 रुपए पर कारोबार कर रही है। वहीं, 13 मार्च को चांदी (Silver Rate) 98,000 रुपये प्रति किलो बेची गई थी।
आज कितना महंगा हुआ सोना -
आज 22 और 24 कैरेट सोने के दाम (Gold price today) में बढ़ौतरी देखी जा रही है। जहां कल शाम को 22 कैरेट सोना 82,300 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका था। वहीं आज इसकी कीमत 82,700 रुपए पर पहुंच गई है। यानी गोल्ड में 400 रुपए की तेजी आई है। वहीं, 13 मार्च को लोगों ने 24 कैरेट सोना (24 carat gold price) 86,600 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से खरीदा था। आज इसकी कीमत 87,000 रुपए प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। यानी 24 कैरेट गोल्ड में 400 रुपये की बढ़ौतरी हुई है।
सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान -
सोना एक महंगी धातु है। इसकी खरीदारी करते समय कई बातों पर ध्यान देना चाहिए। कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जहां से भी गोल्ड खरीद रहे हॉलमार्क (Gold Hallmark) जरूर चेक करना चाहिए। यही सोने की सरकारी गारंटी होती है। आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोना खरीदें।