home page

gold price hike : सातवें आसमान में पहुंचे सोने के भाव, जानिये 22 और 24 कैरेट गोल्ड के नए रेट

Gold Silver Price Today: सोने के दाम एक बार फिर आसमान छूने लगे हैं और सर्राफा बाजार में हलचल मच गई है। पिछले कुछ दिनों से सोने के दामों में चल रहे उतार चढ़ाव के बाद अब 22 और 24 कैरेट सोने के रेट (gold rate today) अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। एक बार सोने को खरीदने का प्लान बना रहे लोगों को इसके सस्ता होने का इंतजार करना होगा। आइये खबर में जानते हैं इस समय क्या चल रहे हैं 22 और 24 कैरेट सोने के रेट।

 | 
gold price hike : सातवें आसमान में पहुंचे सोने के भाव, जानिये 22 और 24 कैरेट गोल्ड के नए रेट

HR Breaking News : (Gold Price) सोने के रेट फिर से बढ़ने लगे हैं, जैसे-जैसे सोने की कीमतें ऊंची होती जा रही हैं, लोगों के निवेश और खरीदारी के फैसलों में भी बदलाव देखा जा रहा है। चांदी के रेट भी इस समय उतार चढ़ाव पर हैं। पिछले कुछ दिनों से सोना और चांदी (sona chandi ka bhav) में कभी गिरावट तो कभी तेजी का दौर जारी है। शनिवार को फिर से सोने में तेजी आने से सर्राफा बाजार का माहौल बदल गया है। सोना-चांदी की मांग का असर इनकी कीमतों पर पड़ा है। आप भी इस समय सोने-चांदी के गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ज्वैलरी शॉप पर पहुंचने से पहले इनके ताजा भाव जरूर जान लें। 


सोने के रेट में हुआ यह बदलाव -


आज 8 मार्च को 22 कैरेट सोने का रेट 8,2810 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 8,6945 रुपये  (24 carat gold price) प्रति 10 ग्राम रहा है।  शुक्रवार को सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखी गई थी, कल 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 81,010 रुपए (22 carat gold rate) और 24 कैरेट 10 ग्राम के दाम 85,045 रुपए थे। शनिवार को इनकी कीमतों में वृद्धि हुई है। यह बदलाव सोने के बाजार में एक छोटे से उछाल को दर्शाता है, जो बाजार में चल रही वर्तमान स्थिति को प्रभावित कर रहा है। ऐसे बदलाव समय-समय पर होते रहते हैं, और निवेशकों को इनकी निगरानी रखनी पड़ती है।

1 किलो चांदी का ताजा भाव -


चांदी की कीमतों में शनिवार को कोई बदलाव नहीं देखा गया। शुक्रवार को चांदी की कीमत 1,08,010 रुपये प्रति (Silver price today) किलोग्राम थी और आज शनिवार को भी वही दाम बने हुए हैं। इस दौरान चांदी के भाव स्थिर रहे हैं और किसी भी प्रकार की बढ़ौतरी या कमी नहीं आई है। आगामी कुछ समय में इसके रेट में बदलाव देखने को मिल सकता है। यह बाजार में एक सामान्य स्थिति को दर्शाता है, जहां चांदी की कीमतें (chani ka bhav) फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं।


22 और 24 कैरेट सोने में होता है यह अंतर -


24 कैरेट का सोने (24 carat gold rate) सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इसको आभूषणों में नहीं ढाला जा सकता। 22 कैरेट सोने में 9 प्रतिशत अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं, जिससे इसका शुद्धता स्तर लगभग 91 प्रतिशत होता है। यह मिलावट सोने को मजबूत बनाती है, जिससे यह आभूषण बनाने के लिए उपयुक्त होता है। यही कारण है कि ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट (22 carat Gold Price) सोने का उपयोग करते हैं, क्योंकि यह अधिक टिकाऊ और आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।


शुद्ध सोने की ऐसे करें पहचान -


सोने की गुणवत्ता को समझने के लिए खास संकेत दिए जाते हैं, जो शुद्धता का पता लगाते हैं। हर एक सोने के टुकड़े पर कुछ विशेष अंक होते हैं जैसे 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999(24 carat hallmark), 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट (18 carat halmark) पर 750 लिखा होता है, जो उसकी शुद्धता को दर्शाते हैं। सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट होता है, जबकि अन्य प्रकार के सोने में कुछ मिलावट होती है। लोग सामान्यत: 22 कैरेट सोने का ही चुनाव करते हैं, जबकि 18 कैरेट का भी इस्तेमाल होता है। शुद्धता का पैमाना सीधा होता है, यानी जितनी ज्यादा संख्या, उतना शुद्ध सोना (such sone ki pahchan)। यह पहचान आभूषणों की असली गुणवत्ता को स्पष्ट करती है।

News Hub