home page

gold price hike : पिछले 10 साल में कितने बढ़ गए सोने के रेट, जानिये हर साल सोने के भाव में कितना हो रहा इजाफा

Gold rate : सोने के दामों में हर साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज (gold Hike) की जा रही है। पिछले कुछ सालों में सोने के दामों में ज्यादा तेजी आ रही है। इस साल 2025 की शुरुआत (Gold price in 2025) से ही सोने के दामों में ईजाफा हो रहा है। ऐसे में सभी के मन में ये सवाल आता है कि आज से 10 साल पहले भारत में सोने के दाम कितने होंगे। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि पिछले दस साल में सोने के दामों में कितना ईजाफा हुआ है। 
 | 
gold price hike : पिछले 10 साल में कितने बढ़ गए सोने के रेट, जानिये हर साल सोने के भाव में कितना हो रहा इजाफा

HR Breaking News (Gold Price update)। भारत में सोने की मांग (gold demand in india) और सोने के दामों में साल दर साल बढ़ोतरी हो रही है। हमारे देश में हर रोज सोने के भाव (Daily Gold price) तय होते है। पिछले साल की आखिरी तिमाही से सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस साल भी पिछले डेढ़ महीने (gold Price in Last month) से सोने के दामों में ईजाफा हो रहा है। ऐसे में सभी के मन में सवाल आता है कि देश में आजादी से पहले सोने के दाम कितने थे और सोने के दामों हर साल कितनी बढ़ोतरी होती थी। 

 

 


सौ साल पहले 18 रुपये था सोने का भाव


देश में साल 1925 में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम भाव 18 रुपए 75 पैसे हुआ करता था। विशेषज्ञों के अनुसार पिछले सौ सालों (Gold Price in last 100 years) में सोने के दामों में हर साल ईजाफा हुआ है। सौ साल बाद आज भारत में सोने के दाम 90 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के करीब पहुंच गए है। 


इस साल 1300 रुपये प्रति 10 ग्राम था सोने का भाव


भारत में सोने के दामों (latest Gold price) में लगातार तेजी देखने को मिली है। सराफा एसोशिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि आज से करीब 45 साल पहले साल 1980 में सोने का भाव (Gold Price) 1330 रुपए करीब हुआ करता था। उन्होंने बताया उस समय सोने के दामों में इतनी तेजी नहीं आती थी। सोने के दामों में सबसे ज्यादा तेजी साल 2010 के बाद देखने को मिली है। जो बढ़ते-बढ़ते अब 90 हजार के नजदीक पहुंच चुके हैं।

 

10 साल में 60 हजार तक बढ़े सोने के दाम


भारत में साल 2015 में सोने के दाम (Gold Price in 2015) करीब 26 हजार रुपये प्रति दस ग्राम थे। आज दस साल बाद हमारे देश में सोने के दाम 90 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के करीब पहुंच गए है। 10 साल (Gold Price in last 10 years) में सोने के दामों में 60 हजार रुपये प्रति दस ग्राम का ईजाफा हुआ है। साल 2015 से पहले भारतीय बाजार में सोने के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अब हर साल 8 से 10 हजार रुपये सोने के भाव में तेजी देखी जा रही है।

 

 

 

सोने से ज्यादा प्रोपर्टी में बढ़ा निवेश 


पिछले कई सालों में प्रोपर्टी के दामों (Property rate) में सोने से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा प्रोपर्टी के दाम बढ़े है। ऐसे में लोग अच्छा रिटर्न प्राप्त करने के लिए सोने से ज्यादा प्रोपर्टी (Property Investment) में निवेश कर रहे है। जबकि 15 से 20 साल पहले घर की महिलाएं सोना और चांदी ज्यादातर खरीदा करती थी। लेकिन अब दाम बढ़ने से घरों में सोना-चांदी के आभूषण पर महिलाएं पहले की तरह खरीदी नहीं करती।