home page

Gold Price : आसमान छूते सोने के भाव में आई तगड़ी गिरावट, जानिए 10 ग्राम के ताजा भाव

Gold Price : बीते कुछ समय में ताबड़तोड़ उछाल के बाद सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था, लेकिन अब इस शादी-ब्याह के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों (Gold Price  Updates) में गिरावट आ रही है। अब आसमान छूते सोने के भाव में तगड़ी गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में सोने के रेट क्या चल रहे हैं।
 | 
Gold Price : आसमान छूते सोने के भाव में आई तगड़ी गिरावट, जानिए 10 ग्राम के ताजा भाव

HR Breaking News (Gold Price) सोने-चांदी की कीमतों को हर रोज अपडेट किया जाता है और सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच अब लगातार गिरावट देखी जा रही है, जिससे सोना ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आ गया है। अब इस गिरावट के बाद गोल्ड-सिल्वर का प्राइस कम हो गया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि गोल्ड के लेटेस्ट रेट (Gold-Silver Price Today) क्या चल रहे हैं।

 

MCX पर सोने-चांदी के रेट


 आज MCX पर सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices on MCX) में गिरावट आई है और लगातार दूसरे सेशन में भी  गिरावट जारी रही, क्योंकि मजबूत अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व द्वारा जल्द ही ब्याज दरें घटाए जाने के आसार कम हो गए हैं। शुरुआती कारोबार में चांदी तकरीबन 75,00 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। वहीं, सोना तकरीबन 22,00 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ।

 

जानिए चांदी के लेटेस्ट रेट


डॉलर की मजबूती के चलते और दूसरी मुद्राओं वाले लोगों के लिए डॉलर में बिक्री वाले सोना-चांदी महंगा हो गया, जिससे इनकी कीमतों (Sone Chandi Ke Rate) पर भार बढ़ा है। इसके साथ ही मध्य-पूर्व में तनाव देखा गया है। ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump)  के साथ वार्तालाप को लेकर मना कर दिया है। वहीं, ट्रंप ने कहा था कि दुश्मनी खत्म करने के लिए अभी बातचीत हो रही है। MCX पर मई 2026 में मैच्योर होने वाले चांदी के वायदा सौदे 7,390 रुपये या 3.2 प्रतिशत की कमी आई है, जिसके बाद यह गिरकर 2,17,777 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं, अप्रैल 2026 में डिलीवरी के लिए सोने के वायदा सौदे 2,145 रुपये या 1.5 प्रतिशत कम होकर 1,37,115 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

 

वायदा बाजार में सोने के भाव 


वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों (Gold prices in futures market)  में खूब गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार राजधानी दिल्ली में सोने के भाव (Gold Rate in Delhi)में नरमी आई है। गोल्ड आज 2,940 रुपये प्रति 10 ग्राम कम होकर 1,40,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है।  

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव (Gold prices in international market) की बात करें तो यहां पर सोने की कीमतों में लगातार दसवें सेशन में गिरावट आई है। इस दौरान हाजिर सोना 1.6 प्रतिशत गिरकर 4,335.18 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है और बीते दिनों यह निचले स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं, हाजिर चांदी  की कीमतें 2.9 प्रतिशत गिरकर 67.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।