home page

Gold price : कभी तेज तो कभी कमजोर हो रहा सोना चांदी, जानिये क्या है आज का रूख

Gold Rate : सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। जहां एक ओर पिछले काफी समय से सोने की कीमत (Gold price Today) तेज हो रही थी, वहीं आज इसकी कीमतों में गिरावट आई है। कीमतों में गिरावट का ये दौर आने वाले दिनों में भी बना रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं आज सोने और चांदी का क्या रेट चल रहा है।

 | 
Gold price : कभी तेज तो कभी कमजोर हो रहा सोना चांदी, जानिये क्या है आज का रूख

HR Breaking News (Gold Rate Latest Update) अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग के असर से सोना–चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव दर्ज किया जा रहा है। कभी कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है तो फिर कभी इसकी कीमतों (Sone ka rate) में गिरावट आ रही है। इसकी वजह से निवेशकों और ग्राहकों दोनों की नजरें बाजार पर टिकी हुई हैं। डॉलर की चाल, वैश्विक आर्थिक संकेत और त्योहारों/शादी सीजन की मांग का सीधा असर इन कीमती धातुओं पर पड़ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज सोने और चांदी का क्या रेट चल रहा है।

 

 


आज इस रेट मिल रहा है सोना-

सोने चांदी की कीमतों में 04 मार्च को वायदा बाजार में काफी उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। कल यानि 3 मार्च को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी बाजारों में सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। पिछले चार सप्ताह के हाई लेवल (Latest Update on Gold Price) पर जाने के बाद गोल्ड और सिल्वर कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.85 प्रतिशत की तेजी के बाद 5,167.20 डॉलर प्रति औंस पर जा पहु्ंचा है। इसके साथ में चांदी का भाव आज 0.35 प्रतिशत की तेजी के बाद 83.765 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

डॉलर की मजबूति ने दिखासा असर-

सोने चांदी के कीमतों में कल आई गिरावट अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के पिछले कई वजह थी। ईरान इजरायल तनाव के बीच भी अमेरिकी डॉलर एक महीने के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि होर्मुज जलडमरूमध्य (Gold Price Forecast) बंद होने की वजह से मुद्रास्फीति का जोखिम बढ़ गया है। अमेरिका - इजरायल और ईरान के बीच चला रहा तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है। इस वजह से मार्केट की जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में सोने चांदी के कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है भले ही बीच-बीच में मामूली गिरावट आएगी। जब तक भू राजनीतिक तनाव (Today Gold Rate) कम नहीं हो जाता है तब तक सोने चांदी की कीमतों में गिरावट की संभावनाएं कम ही होगी।

फेडरल रिजर्व ब्याज दरों पर लिया जाएगा फैसला-

उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार फेडरल रिजर्व बैंक के द्वारा 18 मार्च को समाप्त होने वाली अपनी अगली दो दिवसीय बैठक (Sone ka rate) में ब्याज दरों को स्थिर रखा जा सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, जून में भी ब्याज दरों में बदलाव नहीं होने की उम्मीद 60 प्रतिशत से ज्यादा की नहीं है।


मंगलवार को सोने की कीमत-

MCX पर मंगलवार को सोने की कीमत 1,61,102 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,65,942 रुपये (Silver Price Today) प्रति किलोग्राम पर बंद हो गया था। हालांकि सोमवार को कीमतों ने अपने चार सप्ताह का हाई रिकॉर्ड बना लिया था, लेकिन कल बाजार में आई गिरावट ने खरीदारी का मौका दिया।