home page

Gold Price : सोने के भाव में इतनी तगड़ी गिरावट ने एक्सपर्ट्स को चौंकाया, लूढ़क कर इतना नीचे आ गया गोल्ड रेट

Gold Price : सोने के भावों में उतार चढ़ाव निरंतर चलता रहता है। परंतु, पिछले कुछ दिनों से सोना रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा था। अब अचानक सोने की दामों पर न सिर्फ ब्रेक लगे हैं, बल्की इतनी तगड़ी गिरावट आई कि एक्सपर्ट्स को भी चौंका दिया है। सोने में अचानक आई गिरावट पर एक्सपर्ट्स ने राय भी रखी है। आइए जानते हैं कि सोने दाम लूढ़क कर कहां पहुंच गए हैं। 

 | 
Gold Price : सोने के भाव में इतनी तगड़ी गिरावट ने एक्सपर्ट्स को चौंकाया, लूढ़क कर इतना नीचे आ गया गोल्ड रेट

HR Breaking News (Gold Price latest Update) :  सोना और चांदी दोनों ही कीमती धातु हैं। इनके दाम लगातार घटते और बढ़ते रहते हैं। सोने के दामों में तगड़ी गिरावट आई है। ऐसी गिरावट जिसने एक्सपर्ट को चौंका दिया है। अब एक्सपर्ट ने आगे भी सोने की कीमतों के लिए अनुमान लगाया है, जोकि निवेशकों के लिए काम का हो सकता है। आइए जानते हैं सोने (Gold Price) चांदी का बाजार में क्या हाल चल रहा है। 

 

 

बाजार में मांग हुई कम
 

11 मार्च को सोने के भाव स्थिर थे। वहीं चांदी की चमक बढ़ी थी। चांदी के दामों में बढ़ौतरी के बाद अब सोने चांदी के भावों में फिर से गिरावट देखने को मिली है। बाजार में सोना (Gold Price) और चांदी की मांग में कमी आई है। इसी कारण सोने के भाव अब स्थिर से हो गए हैं और बढ़ौतरी होती है तो कम भी हो रहे हैं। 

इस कारण कम हुए सोने के दाम
 

विशेषज्ञों के अनुसार सोने के दामों में होलाष्टक शुरू होने के कारण कमी आई है। प्राचीन शहर जयपुर के सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने दोनों के भाव जारी किए हैं, जिसमें कमी देखने को मिली है। सोने के भाव में ज्यादा गिरावट दिखी है। इससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। 

मार्केट जाने से पहले जान लें दाम
 

आज सोने और चांदी के भावों में गिरावट देखने को मिली है। इसपर ज्वैलर्स पूरणमल सोनी ने कहा कि मांगलिक कार्यों का शुभ मुहूर्त अब खत्म हो गया है। इसके बाद अब मार्केट में गहनों की मांग घट गई है। आप जयपुर के सर्राफा बाजार में सोना-चांदी (Gold Price)  खरीदना चाह रहे हैं तो इससे पहले सर्राफा बाजार का रेट जरूर जान लें।  

इतने हो गए हैं सोने चांदी के दाम
 

जयपुर सर्राफा बाजार के अनुसार आज सोना और चांदी के दाम घट गए हैं। शुद्ध 24 कैरेट सोने के भाव में 300 रुपये की कमी आई है। सोने के भाव 88,000 रुपये प्रति दस ग्राम घट गए हैं। वहीं, गहनों के सोने (Gold Price) में भी कमी आई है। इसमें भी 300 रुपये तोला की मंदी आई है। यह 82,900 रुपये तोला पर पहुंच गए हैं। वहीं, चांदी के भाव 800 रुपये कम हुए हैं। चांदी भाव 98,500 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। 


आगे कैसे रहेंगे सोने के दाम
 

आज गिरावट के बाद विशेषज्ञों को इतनी कमी ने चौंका दिया। सर्राफा कारोबारी प्रदीप वर्मा के अनुसार उन्हें नहीं लग रहा था कि सोने (Gold Price prediction) में अभी गिरावट आएगी, दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे थे, जिससे लग रहा था अब ब्रेक इतनी जल्दी नहीं लगेगा। वहीं, एक्सपर्ट्स के अनुसार सोना और चांदी के भाव में आगे भी कमी आएगी। सर्राफा कारोबारी पूरणमल सोनी के अनुसार अभी एक महीने से अधिक समय के लिए मांगलिक कार्यों के शुभ मुहूर्त न होने से मांग कम हो गई है। इसी कारण आम दिनों के मुकाबले कमी आई है।