home page

Gold Price Today : सोने में 3,379 रुपये की बढ़ौतरी कर रही कन्फर्म, जनवरी 2026 तक इतनी हो जाएगी कीमत

Gold Latest Price : सोने के दामों में बढ़ौतरी होती ही जा रही है। सोना एक बार फिर से अपने हाई लेवल पर पहुंच चुका है। इस साल सोने की तेजी ने सभी रिकॉर्ड धवस्त कर दिए हैं। सोने के दामों में 3379 रुपये की बढ़ौतरी हो चुकी है। कन्फर्म है कि सोने की कीमत जनवरी 2026 तक और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। 

 | 
Gold Price Today : सोने में 3,379 रुपये की बढ़ौतरी कर रही कन्फर्म, जनवरी 2026 तक इतनी हो जाएगी कीमत

HR Breaking News (Gold Rate Update) सोना दिन प्रतिदिन नई ऊंचाई छू रहा है। सोने के दामों परस्पर तेजी बनी हुई है। चांदी भी किसी पैमाने पर कम नहीं रह गई है। जिस कदर सोना बढ़ रहा है, उससे तेजी से छलांग लगाती चांदी दिख रही है। फिर भी चर्चा का विषय सोना ही है। सोने के दामों में बन रहा दबाव लोगों को भी प्रभावित कर रहा है। त्योहारी सीजन में जहां अन्य चीजों पर छूट चल रही है, वहीं पर सोना तेजी से बढ़ रहा है। 

एक सप्ताह से ऐसी चल रही सोने की गाड़ी


सोने के दामों में पिछले एक सप्ताह का आंकलन देखे तो शुरूआती दिनों में तो सोने (Gold Price Latest Update) ने नए कीर्तिमान को छूआ, लेकिन बाद में सोने के दाम गिर गए। सोना लगातार नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है। सोने की कीमतों में बीते सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सोना बीते दिनों में काफी तेजी से बढ़ने के बाद काफी तेजी से गिरा भी है। फिर आखिरी में तेजी पकड़ ली है। 


निवेशकों की हो गई मौज


सोने के दामों में जो तेजी आई है, उसने निवेशकों की मौज कर दी है। साल 2025 में सोने ने ऐसा धमाल मचाया है कि इसमें निवेश करने वालों की बल्ले-बल्ले हो गई है। सोने के दामों (Gold Rate Latest Update) में तेजी का सिलसिला जारी है। सोने के दामों में सप्ताह भर में काफी बदलाव आया है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन में एमसीएक्स पर सोना बढ़कर 1,21,492 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। 


लाइफ टाइम हाई पर जाकर फिसला सोना 


सोने के दामों (gold latest Update) में तेजी इतनी आई की सोना अपने लाइफ टाइम हाई तक भी इस सप्ताह में गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दामों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शुरुआती दिनों में 5 दिसंबर की एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना ताबड़तोड़ तेजी के साथ देखने को मिला है। सोने की कीमत 1,23,677 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाई लेवल पर पहुंच गई है। इसके बाद सोने के दाम काफी तेजी से गिरे हैं। गिरावट के बाद सोना तेजी से उछला। शुक्रवार को गोल्ड 999 रुपये की बढ़त लेकर 1,21,492 रुपये पर बंद हुई है। 


एक सप्ताह में कितना बढ़ा सोना


सोने के दामों (gold price change) में चेंज होता ही जा रहा है। सोने के दामों में हफ्तेभर में तगड़ा चेंज आया है। 3 अक्टूबर (शुक्रवार को) इस सोने के दाम 1,18,113 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सोने के दामों में लाइफ टाइम हाई लेवल से फिसलने के बाद भी सोना 3,379 रुपये महंगा हो गया है।    


सर्राफा बाजार में कितना आया बदलाव


सर्राफा बाजार में सोने के दामों (Gold latest Update) में तगड़ा बदलाव आया है। सोने के दाम 24 कैरेट के हिसाब से 1,22,629 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में तेज गिरावट पर दिखे हैं। शुक्रवार 10 अक्टूबर को सोने के दाम 1,20,845 रुपये पर खुले हैं। दिनभर के कारोबार के बाद सोना शाम को बढ़ा है।

1,21,525 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। इससे पिछले हफ्ते में कारोबारी दिन 3 अक्टूबर को इसका बंद भाव 1,16,954 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। एक सप्ताह में सोने के दाम कैलकुलेशन के हिसाब से घरेलू मार्केट में तेजी से गिरे हैं। इसके बावजूद सोना 4,571 रुपये प्रति 10 ग्राम मंहगा हो गया है। 


जनवरी 2026 तक कितने का हो जाएगा सोना


सोने के दामों (Gold Price) में आ रही तेजी से पता लगाया जा सकता है कि सोने के दाम 2026 तक और ज्यादा बढ़ सकता है। एक सप्ताह में सोना 3 से 4 हजार रुपये तक बढ़ सकता है। सोने के दाम इस साल के अंत तक 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकते हैं।