home page

Gold Price Today : रॉकेट की रफ्तार पर सोने-चांदी का भाव, जानिए आज कितना है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold-Silver Rate : मार्च में सोने-चांदी की कीमतों में खूब उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अब कुछ ही दिनों में होली का त्योहार भी आने वाला है, लेकिन अभी तक सोने की कीमतों पर ब्रेक लगता नजर नहीं आ रहा है। अगर आप भी सोने या चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको बता दें कि आज 8 मार्च को भी सोने-चांदी (sona chandi ka Taja bhav) के रेट सर्राफा बाजार में रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रहे हैं। आइए जानते हैं आज 10 ग्राम गोल्ड के क्या रेट चल रहे हैं।

 | 
Gold Price Today : रॉकेट की रफ्तार पर सोने-चांदी का भाव, जानिए आज कितना है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

HR Breaking News : (Gold rate today) सोने की कीमतों में लगातार उछाल का दौर जारी है। इन बढ़ती कीमतों के चलते इस वेडिंग सीजन में आम लोगों को काफी मुश्किलें हो रही हैं। आज 8 मार्च को भी सोने की कीमतों ने सर्राफा बाजार में गोल्डन दौड़ लगाई हुई है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price, 8 march) में भी उछाल का दौर जारी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार अभी होली तक इनकी कीमतों में और भी तेजी देखने को मिल सकती है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आज सर्राफा बाजार में 22-24 कैरेट गोल्ड के क्या रेट चल रहे हैं।

जानिए एक तोला सोने का भाव-


इस समय में 22 व 24 कैरेट सोने (Aaj ka sona chandi ka bhav) के भाव में खूब तेजी देखी जा रही है। आज 8 मार्च को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव (22 carat gold rates)  80275 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। वहीं, बात करें शुद्ध सोने की तो 24 कैरेट गोल्ड के रेट सर्राफा बाजार में 87554 रुपये प्रति 10 ग्राम (24 carat gold price) पर ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं, अन्य शहरों में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के रेट इनके आसपास ही चल रहे हैं। जयपुर के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने (jaipur gold rates) की कीमत 80275 रुपये प्रति 10 ग्राम तय की गई है।

प्रति किलो चांदी के भाव-


सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Sone Chandi ka bhav) में भी तेजी का दौर जारी है। आज 8 मार्च को चांदी की कीमतों में 1005 रुपये का उछाल आया है, जिसके बाद चांदी सर्राफा बाजार में 98,005 रुपए के भाव से बेची जा रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (silver ke latest rate)  में भी तेजी का दौर जारी रहने वाला है। कुछ दिन बाद यह फिर से 1 लाख से पार पहुंच सकती है।

सोने खरीदते समय करें इन बातों पर गौर-


सोना एक बेहद महंगी धातु होती है, ऐसे में आप जब भी सोना खरीद रहे हैं तो क्वालिटी के साथ-साथ हॉलमार्क का भी जरूर ध्यान रखें। बता दें कि सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिनके बारे में आपको जान लेना चाहिए। हॉलमार्क (Gold Hallmark kya hai) सोने की सरकारी गारंटी है और इससे ग्राहक को निश्चितता मिलती है। साथ ही हॉलमार्किंग देखकर गहने लेने से धोखाधड़ी का खतरा नहीं रहता है।  सोने की हॉलमार्किंग (Gold Hallmark ki importance) का निर्धारण BIS एजेंसी द्वारा किया जाता है। 

कैसे करें सोने के हॉलमार्किंग की पहचान-


सोने का हॉलमार्किंग की सही जानकारी के बाद ही आपको सोने (How to check gold purity) में निवेश करना चाहिए। जैसे कि- 24 कैरेट पर 999 अंक होने पर सोना 24 कैरेट शुद्ध होता है। ठीक इसी तरह 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। सोने की हॉलमार्किंग (Gold Hallmark ki pahchan) से सोने की शुद्धता में शक नहीं रहता और न ही आप धोखाधड़ी के शिकार होते हैं।