home page

Gold Price : सोने में गिरावट के क्या है आसार, एक्सपर्ट ने बताया अगले साल जनवरी तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Price : सोने के दाम इस साल लगातार चढ़ाई पर रहे हैं। कुछ दिन की गिरावट के बाद सोना फिर भाग खड़ा होता है। ऐसे में सोने में गिरावट के आसार की रिपोर्ट सामने आ रही हैं। सोने में तगड़ी गिरावट की उम्मीद की जा रही है। सोने के दामों में गिरावट के आसार कितने सही है, आइए जानते हैं इस आर्टिकल में-

 | 
Gold Price : सोने में गिरावट के क्या है आसार, एक्सपर्ट ने बताया अगले साल जनवरी तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News (Gold Price) सोने के दाम की चाल की बात करें तो इस साल की शुरुआत से ही सोने में तेजी देखी गई है। सोने में इस साल की तेजी ऐतिहासिक रही है। जितना रिटर्न सोने ने दिया है, इतना रिटर्न किसी और एसेट क्लास में नहीं देखने को मिला है। सोने में तगड़ी बढ़ौतरी हुई है। 

 


कितने बढ़े हैं सोने के दाम


सोने के दाम (Gold Price) इस साल की शुरुआत में काफी कम थे। परंतु, आधे साल में ही काफी बढ़ चुके हैं। सोना एक लाख को दो बार पार कर चुका है। हालांकि लाख के पार जाने के बाद सोने में गिरावट भी आई है। सोने ने 34 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है। 

 


पिछले साल के मुकाबले काफी बढ़ चुके हैं दाम


2025 से अब तक सोना (Sone Ke Bhav) 20,983 महंगा हो चुका है। 1 जनवरी से अब तक 24 कैरेट सोने का दाम (Gold Price) 76,162 रुपए से 20,868 रुपए बढ़ गए हैं, जो बढ़कर 97,030 रुपए प्रति 10 ग्राम  पर पहुंच गया है।

 

इसके साथ ही सिल्वर भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 20,805 रुपए बढ़कर 1,06,525 रुपए बिक रही है। जबकि बीते वर्ष यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

 


कितने चल रहे हैं सोने के दाम 


आज 26 जून को भी सोने में तगड़ी गिरावट देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion and Jewellers Association) के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने के दाम में 127 रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद इसका भाव (Sone Ke Bhav) 97,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जबकि इससे पहले सोना 97,157 रुपये पर था।

हाई के बाद गिरा है सोना


सोने के दामों में अब तक ट्रेंड रहा है कि अपने हाई पर जाने के बाद सोना गिर गया है। सोने के दामों में तेजी एक गुबारे की तरह साबित हुई है, जो ऊंचाई पर जाकर फुट गया है। इसका उदाहरण 22 अप्रैल के एमसीएक्स और सर्राफा बाजार के दाम (Gold Price) है।

22 अप्रैल को सोने के दाम सर्राफा बाजार में एक लाख के पार थे तो एमसीएक्स पर 99358 रुपये थे। परंतु, इसके बाद सोने के दाम लगातार गिरते गए और 15 मई को एमसीएक्स पर सोना 90890 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गिरा।

अब 16 जून को भी सोने ने रिकॉर्ड बनाया। एमसीएक्स पर 16 जून को सोना 101078 रुपये प्रति दस ग्राम पर जाने के बाद गिरकर 97135 रुपये प्रति दस ग्राम तक आ सकता है। ऐसे में सोने में गिरावट की आगे भी उम्मीद है।  


क्यों गिर रहे सोने के दाम


सोने की कीमतें अचानक काफी हाई पर चली गई। अब सोने की कीमतों को आगे बढ़ने के लिए कोई सहारा नहीं मिल रहा है। सोने पर टैरिफ वॉर और युद्धों का असर कम हुआ है।

सोने के दाम बढ़ने का कारण निवेशकों की ओर से सोने में पूंजी को इन्वेस्ट करना था, परंतु, अब सोने के दाम (Gold Price) गिर रहे हैं, क्योंकि निवेशक फिर से बाजार की ओर लौट गए हैं। ऐसे में सोने की डिमांड कम हुई है, जिससे सोना लगातार गिर रहा है। 

जनवरी 2026 तक यह रह जाएंगे दाम
सोने के दामों में गिरावट को लेकर एक्सपर्ट जॉन मिल्स ने अनुमान लगाया है कि सोने के दाम जनवरी 2026 तक सोने के दाम काफी गिर जाएंगे। उनके अनुसार सोने को प्रभावित करने वाली सारी परिस्थितयां सामान्य हो रही हैं, जिस वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम (Gold Price) काफी तेजी से गिरेंगे। सोना 1800 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकता है। भारतीय मुद्रा के अनुसार सोने के दाम 56 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक आ सकते हैं।

News Hub