Gold Price : आज फिर गिरे सोने के दाम, जानिये क्या है ताजा रेट
Gold Price : लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों में अब एक बार फिर से गिरावट दर्ज की जा रही है। दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट (Gold Price Fall) दर्ज की जा रही है। कीमतों में गिरावट आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। आइए जानते हैं आज सोने और चांदी का ताजा रेट क्या चल रहा है।
HR Breaking News (Gold Price Today) सोने की कीमतों में गिरावट आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में कीमतों में ये गिरावट (Gold Price Fall) का दौर बना रहेगा। लगातार गिर रही सोने और चांदी की कीमतों की वजह से निवेशकों की परेशानी बढ़ रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने चांदी की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। खबर में जानिये इस बारे में।
आज इस रेट मिल रहा है सोना
सोने चांदी की कीमतों में आज यानी 9 मार्च 2026 को आई गिरावट के कारण आम जनता में खुशी का माहौल छा गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX Gold Price) पर मार्केट ओपन होने के बाद सोने की कीमत 1,60,372 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रही है। चांदी की कीमत 2,65,003 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। बढ़ती जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच कमोडिटी मार्केट में आई ये गिरावट उन निवेशकों और आम जनता के लिए खरीदारी (Gold price Today) का बेहतर मौका मिल सकता है। जोकि काफी समय से कीमतें कम होने का इंतजार कर रहे थे।
आज इस रेट मिल रहा है सोना चांदी
पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन 6 मार्च 2026, शुक्रवार को सोने की कीमत 1,61,675 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,68,579 रुपये प्रति किलो ग्राम पर बंद हो गया था। इसका मतलब है कि गोल्ड रेट (Gold Price Today) में 1,303 रुपये और सिल्वर रेट में आज 3,576 रुपये की गिरावट दर्ज की जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की जा रही है।
जानिये आपके शहर में सोने की कीमत
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,790 रुपये प्रति 10 ग्राम (Delhi Gold Price) पर जा पहुंची है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का भाव 1,50,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,22,870 रुपये प्रति दस ग्राम के हिसाब से मिल रहा है।
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,49,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,22,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
पटना में आज 22 कैरेट सोना की कीमत (22K Gold Price) 1,50,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,64,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,50,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड रेट 1,30,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (24K Gold Price) 1,63,630 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत 1,49,990 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
