Gold Prices: फिर सस्ता हो गया गोल्ड-सिल्वर, जानिए कितने में मिल रहा 22k,24k सोना
HR Breaking News (Gold Prices) अब शादी-ब्याह का सीजन चालू है। ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से आम लोगों ने राहत भरी सांस ली है। आज 7 मार्च को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने के दाम (Gold Silver Prices ) में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
comex पर सोने की कीमतें
comex पर सोने की कीमतों (gold prices on comex) में 2 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं, चांदी की कीमतों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है। हालांकि इस दौरान घरेलू मार्केट में सोने--चांदी की कीमतों में गिरावट आई हैं। सोने की कीमतों में 1,800 रुपये से ज्यादा की नरमी देखी गई है, वहीं, चांदी में भी तकरीबन 3,500 रुपये की कमी आई है ।
घरेलू मार्केट में सोने-चांदी के भाव
आज 7 मार्च को 24 कैरेट सोना 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी 2.60 लाख रुपये प्रति किलो के करीब बेची जा रही है। वहीं, Comex पर सोना (Gold on Comex) 102 डॉलर की तेजी के साथ 5,181 डॉलर/औंस के भाव पर कारोबार करता दिखाई दिया है। वहीं चांदी 2.5 डॉलर बढ़कर 84.69 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दे रही ह।
क्या चल रहे गोल्ड के लेटेस्ट रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोने की सभी श्रेणियों में गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान 24 कैरेट सोना (24 Carat Gold Rate) 1,835 रुपये कम होकर 1,58,751 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो बीते सेशन में 1,60,586 रुपये थी। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold rate) अब 1,45,416 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 18 कैरेट गोल्ड के भाव कम होकर 1,19,063 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गए हैं।
चांदी हुई इतनी सस्ती
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों (silver prices) में भी नरमी आई है। चांदी का भाव 3,489 रुपये कम होकर 2,60,723 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। इससे पहले यह 2.64 लाख रुपये के आंकड़ें को क्रॉस कर गई थी।MCX पर सोने (Gold Rate on MCX) का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट मामूली तेजी के साथ 1,59,757 रुपये और चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट 2,62,990 रुपये पर कारोबार करता दिखाई दिया है।
एक्सपर्ट ने दी सोने से जुड़ी जानकारी
जानकार का कहना है कि अभी बाजार अमेरिका के बेरोजगारी और 'नॉन-फार्म पेरोल' (Non-Farm Payrolls) आंकड़ों के वेट में हैं, इस वजह से कीमतें एक सीमित दायरे में हैं। उनका कहना है कि सोने के लिए 1,58,000 रुपये का स्तर एक मजबूत सपोर्ट का कार्य करेगा। वहीं रेसिस्टेंस लेवल पर कहना है कि अगर कीमतों में इजाफा होता है तो 1,62,000 रुपये के स्तर पर रुकावट देखने को मिल सकती है।
