2025 में सोने की कीमतों में तगड़ी तेजी, धनतेरस के बाद इतना हो जाएगा गोल्ड प्राइस
Sone ki kimat : अब कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है और दिवाली से दो दिन पहले देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। कई लोग धनतेरस में सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ मानते जाते हैं। इसके साथ हही कई और चीजों की भी खरीदारी की जाती है। अब वर्ष 2025 में सोने की कीमतों (Sone ki kimat ) में तगड़ी तेजी देखी गई है। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News - (Gold Rate) वैसे तो इस समय में सोने-चांदी की डिमांड अपनी चरम सीमा पर बनी हुई है। इस वजह से सोने की कीमत में बढ़ोतरी आ रही है। अब लोग इसी बात के इंतजार में है कि धनतेरस के बाद सोने का दाम क्या हो सकते हैं, क्योंकि दिवाली और धनतेरस (Dhanteras 2025 ) उत्सव आने के कुछ दिन पहले सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की बंपर डिमांड देखी जाती है। आइए खबर में जानते हैं कि सोने- चांदी के भाव अभी क्या चल रहे हैं।
ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोना
सोने की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों (sone Ke rate) भी अपनी चरम सीमा पर होती है। आज 15 अक्टूबर को सुबह सोने और चांदी में ताबड़तोड़ बढ़ौतरी देखी गई थी। ऐसे में लोगों को धनतेरस के बाद का इंतजार है। क्योंकि फेस्टिव सीजन खत्म होते ही ये उम्मीद की जाती है कि सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आ सकती है।
इतनी आएगी सोने में गिरावट
कमोडिटी एक्सपर्ट का कहना है कि अभी ये उम्मीद है कि धनतेरस के बाद सोने का भाव (Gold Rate After Dhanteras) 10 से 12 प्रतिशत तक गिर सकता है। हालांकि अभी इसे लेकर कुछ क्लियर नहीं कहा जा सकता है। तकनीकी चार्ट पर गौर करें तो यह पता चलता है कि सोने को उम्मीद से ज्यादा मात्रा में खरीदा गया है। जो गिरावट का हिंट देता है। हालांकि, लोग इसे ज्यादा रिटर्न की चाहत में बॉय कर रहे हैं।
बात करें चांदी की तो चांदी (Silver Prices) के साथ भी ऐसा ही हाल देखा जा रहा है। बता दें कि साल 1980 और 2011 में चांदी का दाम इंटरनेशनल मार्केट में 50 डॉलर पहुंच गया था। उस वक्त भी इसमें करेक्शन आई थी। जानकार का कहना है कि साल 2025 अप्रैल-मई में सोने में 10 प्रतिशत का करेक्शन देखा गया था।
अभी न करें सोने में इन्वेस्ट
वहीं कमोडिटी एक्सपर्ट ने निवेशकों को यह एडवाइज दी है कि सोना और चांदी (Gold Silver Rate) में अभी निवेश करने का सही मौका नहीं है, क्योंकि इस समय सोने की कीमत ऑल टाइम हाई पर चल रही है। इस समय में उन्होंने तांबा, जिंक, स्टील में निवेश करने की सलाह दी है।
