Gold Rate 06 July 2025 : सोने में 1410 रुपये की तेजी, जानिये 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट
Gold price Hike : सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल जाता है। एक सप्ताह में ही सोने की कीमत में 1,410 रुपये का उछाल देखा जा रहा है। आज एक बार फिर से सोने की कीमत (Aaj ka sone ka bhav) में तेजी देखी गई है। सोने की कीमत बढ़ने की वजह से जो भी लोग की खरीदी करने का प्लान कर रहे हैं, उनके लिए ये खरीदी का शानदार मौका हो सकता है। आइए जानते हैं 10 बड़े शहरों में सोने की क्या कीमत चल रही है।

HR Breaking News - (Gold Rate Today in India)। सोने की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक और ग्लोबल, दोनों ही तरह के फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं। पिछले दिनों की तरह ही आज भी एक बार फिर से सोने की कीमतों (Gold price Today) में उछाल देखा जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर ही सोने की कीमत ने लंबी छलांग लगा ली है। सोने की लगातार बढ़ रही कीमतों की वजह से जहां एक ओर आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है। वहीं निवेशकों (Investment in Gold) को इसकी वजह से लाभ हो रहा है। खबर में जानिये सोने की ताजा कीमतों के बारे में।
सोने की कीमत में आई उछाल-
अगर आज सोने की कीमत के बारे में बात करें आज सोने की कीमतों (Gold price Hike) में मामूली बढ़ौतरी देखी जा रही है। 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 91,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा था। वहीं आज यानी रविवार को सोना 91,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold price Latest Update) के दर से बिक रहा है। इसके अलावा 24 कैरेट सोना शनिवार को 95,870 रुपए प्रति 10 ग्राम के दर से बिक रहा था, वो आज रविवार को 95,970 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकने वाला है।
22 कैरेट सोने की कीमत-
भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 90, 650 रुपये पर चल रही है।
जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 90,750 रुपये है।
हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में सोना 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (10 Gram gold rate) पर ट्रेंड कर रहा है।
24 कैरेट सोने की कीमत-
भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 98,880 रुपये पर चल रही है।
दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार (Gold price in Bullion market) में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 98,980 रुपये है।
हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 98, 830 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई सराफा बाजार में कीमत (Sone ki kemat) 98,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिख रही है।
आज इस रेट मिल रहा है चांदी-
जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, (Silver price in Mumbai) दिल्ली के सराफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1,10 000 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही है।
चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में 1 किलो. चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 1,20,000 रुपये है।
भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत (Chandi ki kemat) 1,10 000 रुपए ट्रेंड कर रही है।
ऐसे करें सोने की शुद्धता की जांच-
सोने की शुद्धता की पहचान के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क (Gold Hallmark Kya h) दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज़्यादातर सोना 22 कैरेट (Hallmark on 22K gold) में ही बेचा जाता है। जबकि कुछ लोग सोने के आभुषण को बनाने के लिए 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता और कैरेट जितना ज्यादा होगा सोना उतना ही शुद्ध होगा।
जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में फर्क-
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना होता है। वहीं 22 कैरेट सोना (Diffrence between 22 and 24K gold) लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9 प्रतिशत अन्य धातु (जैसे तांबा, चांदी, जिंक) को मिलाकर जेवरात को तैयार किया जाता हैद्य। जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, जानकारी के लिए बता दें कि 24 कैरेट सोने (Purest form of Gold) के आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।