home page

Gold Rate 13 August : दो ही दिन में इतने गिर गए सोने के भाव, जानिए 10 ग्राम के ताजा रेट

Gold Rate Updates : भादो का महीना लग गया है और इस महीने में सोने की कीमतों में  गिरावट देखने को मिल रही है। आज 13 अगस्त को सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। अगर आप भी इन दिनों सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि आज सर्राफा बाजार में सोने के रेट (Sone Ke  Rate)क्या चल रहे हैं और 1 तोले के लिए अब आपको कितने रुपये देने होंगे।
 | 
Gold Rate 13 August : दो ही दिन में इतने गिर गए सोने के भाव, जानिए 10 ग्राम के ताजा रेट

HR Breaking News -(Gold Rate) सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दो दिनों से गिरावट हैं। जबकि इससे पहले सोने की कीमतों में उछाल देखा जा रहा था। अब सोने की कीमतों में इस उतार-चढ़ाव के  चलते निवेशकों में चिंता बनी हुई है। एक्सपर्ट का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों में अनिश्चितता और निवेशकों के रुझान के चलते सोने की कीमतों (Gold Silver Price) में उतार-चढ़ाव हो रहा है। आइए खबर में जानते हैं सोने के भाव के बारे में।

 

एक्सपर्ट ने दी सोने की जानकारी


एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले समय में चांदी की मांग सोने की तुलना में ज्यादा बढ़ सकती है। कई कारणों के चलते सोने की कीमतों (Gold Rate 13 August ) में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस मानसूनी सीजन में चांदी के भाव एक बार भी एक लाख रुपए से नीचे नहीं आए। हालांकि वो बात अलग है कि पिछले दो दिन से चांदी की कीमतों (Silver Prices) में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज 13 अगस्त को चांदी में 700 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद इसके भाव अब 1,16,900 रुपए प्रति किलो हो गए है।

 

क्या चल रहे सोने के भाव


जयपुर सर्राफा बाजार (Jaipur Gold  Prices) में आज 13 अगस्त को सोना के भाव में गिरावट  आई है। कल 12 अगस्त को शुद्ध सोने के भाव में 1200 रुपए की कमी आई थी और उसके बाद आज इसमें 500 रुपए की गिरावट आई है, जिसके बाद इसके भाव 102,300 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है। वहीं, जेवराती सोने के भाव में भी आज 400 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है, जिसके बाद इसके भाव (Sone Ke Bhav) 95,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहे है। 


क्यों आ रहा सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव


एक्सपर्ट का कहना है कि वैश्विक आर्थिक हालातों की अनिश्चितता के चलते सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव (Sone Chandi Ke Rate) में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। निवेशकों का रुझान इन्वेस्टमेंट ऑप्शन के रूप में कीमती (Sone Ke Bhav) धातुओं की ओर बढ़ रहा है, जिससे कभी तो सोने के भाव बढ़ रहे हैं तो कभी गिर रहे है। उनका कहना है कि मौजुदा हालातों में निवेशक चांदी को बेहद लाभदायक ऑप्शन मान रहे हैं, इस वजह से इसके प्रति मांग में धीरे-धीरे बढ़ौतरी हो रही है।