home page

Gold Rate : 3300 रुपये सस्ता हुआ 24 कैरेट सोना, जान लें लेटेस्ट गोल्ड रेट

Gold Rate : सोने की कीमत निरंतर उतार चढ़ाव से गुजर रही हैं। सोना लगातार बढ़ौतरी के बाद अब सस्ता हो गया है। सोने के दामों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। प्रति 10 ग्राम सोने में तगड़ी गिरावट आई है। सोने के दाम 3300 रुपये प्रति 10 ग्राम से भी ज्यादा कम हो गए हैं। 

 | 
Gold Rate : 3300 रुपये सस्ता हुआ 24 कैरेट सोना, जान लें लेटेस्ट गोल्ड रेट

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में निरंतर बदलाव आ रहे हैं। कभी दाम अचानक से बढ़ रहा है तो कभी दाम काफी तेजी से गिर रहे हैं। अब कुछ समय से सोने के दामों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। सोने के दाम गिरने से आम लोगों को राहत मिल रही है। 

 


क्यों कम हो रहे हैं सोने के दाम
 

सोने के दाम (Gold Rate) कम होने का कारण भी सामने आया है। सोने के दाम इजराइल इरान युद्ध के विराम होते हुए धड़ाम हुए है। पहले सोने के दाम बढ़ने का कारण भी इरान इजराइल युद्ध ही था। इससे पहले टैरिफ वॉर सोने को बल दे रहा था। परंतु, टैरिफ वॉर का असर सोने से खत्म हो रहा है। 

 

ये चीजें करती हैं सोने को प्रभावित
 

सोने के दाम कई कारकों पर निर्भर करते हैं। सोना कई चीजों से प्रभावित होता है। देश में सोने की कीमतें डोमेस्टिक और ग्लोबल कारणों पर निर्भर करती हैं। दोनों ही तरह के फैक्टर्स सोने के दामों (Gold Rate) को प्रभावित करते हैं।

लगातार दूसरे सप्ताह आई गिरावट
 

सोने के दाम लगातार दूसरे सप्ताह में गिरे हैं।  पिछले 7 दिनों में 24 कैरेट सोने के दाम 3,300  रुपये से ज्यादा गिर चुके हैं। देश की राजधानी दिल्ली में सोने के दाम 97570 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। 22 कैरेट सोना भी 7 दिन में 3,050 रुपये गिर चुका है। आइए जानते हैं सोने के दाम कहां कितने चल रहे हैं। 

क्या चल रहे हैं सोने के दाम
 

24 कैरेट सोने के दाम काफी बदल गए हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 97570 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 89450 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं।

वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने के दाम 89,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, 24 कैरेट सोने के दाम 97,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं। 

इन बड़े शहरों में भी जानें दाम
 

जयपुर
24 कैरेट : 97570 
22 कैरेट : 89450

लखनऊ
24 कैरेट : 97570 
22 कैरेट : 89450

चंडीगढ़ 
24 कैरेट : 97570 
22 कैरेट : 89450

हैदराबाद 
24 कैरेट : 97420 
22 कैरेट : 89300

 

भोपाल
24 कैरेट : 97470 
22 कैरेट : 89350

 

अहमदाबाद  
24 कैरेट : 97470 
22 कैरेट : 89350