home page

Gold Rate Down : 6 हजार रुपये सस्ता हो गया सोना, 1 महीने के निचले स्तर पर जा पहुंचे सोने के भाव

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में मई से ही रिकॉर्ड तेजी दखने को मिल रही थी। लेकिन अब पिछले एक दो दिन से लगातार सोने के भाव में बड़ी गिरावट आई है। पिछले एक महीने की बात करें तो सोना निचले स्तर पर पहुंच गया है। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ये सही मौका हो सकता है। आईये जानते हैं सोने का लेटेस्ट प्राइस - 
 
 | 
Gold Rate Down : 6 हजार रुपये सस्ता हो गया सोना, 1 महीने के निचले स्तर पर जा पहुंचे सोने के भाव

HR Breaking News - (Gold Silver Price)। सोने की कीमतें आसमान में जाकर धड़ाम से जमीन पर आ गिरी हैं। आज चौथे दिन सोने में लगातार गिरावट देखने को मिली है। अगर एक महीने में सोने के दाम (Sone Ka Bhav) की बात करें तो निचले स्तर पर पहुंच गया है। 23 अप्रैल को सोने ने एक लाख रुपये प्रति दस ग्राम का हाई लेवल टच किया था और अब सोना 1 लाख रुपये से 6 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। 


आज गोल्ड रेट (Gold Rate) में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने का भाव 94,000 रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का रेट (Gold Price) 86,200 पर ट्रेड कर रहा है। आईये जानते हैं आज 15 मई के सोने के लेटेस्ट रेट - 

सोने में बड़ी गिरावट - 

पिछले कुछ दिनों में सोने में आई बड़ी गिरावट के पीछे बड़ा कारण है। दरअसल, बीते काफी दिनों से दुनिया भर में ट्रेड वॉर को लेकर बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ था। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश तौर पर गोल्ड में इन्वेस्ट करने लगे। जिससे बाजार में सोने की डिमांड बढ़ी और इसकी कीमतों (Gold Rate) में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली।

लेकिन अब दुनिया भर में ट्रेड वॉर (trade war) का माहौल शांत हुआ है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक गतिविधियां सही हुई है, जिससे बाजारों को राहत मिली है। अब निवेशक गोल्ड में निवेश करने की बजाए शेयर बाजार की ओर रूख कर रहे हैं।  क्योंकि जब माहौल ठीक होता है, तो लोग रिस्क लेने को तैयार रहते हैं।

इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति की उम्मीद और भारत-पाक के बीच तनाव खत्म होने की खबरों से भी सोने की मांग घटी है। साथ ही डॉलर में उछाल और शेयर बाजार में तेजी आने से भी सोने के दाम में नरमी देखने को मिली है। कई निवेशकों ने मुनाफा कमाने के लिए अपना सोना बेचना शुरू कर दिया है, जिससे दाम और ज्यादा गिर गए हैं।

जानिये अपने शहर के सोने का लेटेस्ट प्राइस - 

दिल्ली में गुरुवार 15 मई 2025 को 22 कैरेट सोने (Delhi Gold Rate) का दाम 86,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है और 24 कैरेट सोना 94,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर करोबार कर रहा है। वहीं, मुंबई में सोने के भाव (Mumbai gold rate) की बात करें तो 22 कैरेट सोना 86,100 रुपये प्रति दस ग्राम है और 24 कैरेट सोना 93,930 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। 

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 86,250 94,080
चेन्नई 86,100 93,930
मुंबई 86,100 93,930
कोलकाता 86,100 93,930
जयपुर 86,250 94,080
नोएडा 86,250 94,080
गाजियाबाद  86,250 94,080
लखनऊ 86,250 94,080
बंगलुरु 86,100 93,930
पटना 86,100 93,930


चांदी का रेट


सोने की तरह चांदी के भाव (Gold Silver Rate) में गिरावट दर्ज की गई है। आज यानी  15 मई 2025 को चांदी का रेट  97,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है। चांदी के भाव (Silver Latest rate) में आज 900 रुपये की गिरावट आई है।

News Hub