Gold Rate : सोने की निकली हवा, कीमतों में तगड़ी गिरावट, जानिये 24 कैरेट सोने के भाव
Gold Rate Down : सोना खरीदने वालों की तो अब मौज हो गई है। इस समय उन्हें बेहद सस्ता सोना खरीदने का मौका मिल रहा है। आज सोने की चमक फिर फीकी पड़ गई है। इसकी कीमतों में तगड़ी गिरावट आई है। चांदी के तेवर भी अब ढीले पड़ गए हैं। अगर आप सोना चांदी (gold silver rate today) खरीदना चाहते हैं तो 22 और 24 कैरेट सोने सहित चांदी के रेट भी जरूर जान लें।

HR Breaking News - (gold price update)। मई महीने का यह सप्ताह सोना खरीददारों के लिए वरदान से कम नहीं है। इस सप्ताह में लगातार सोने का भाव (gold price 15 may) गिरा है, जिससे लोगों को सस्ता सोना खरीदने का बड़ा मौका मिला है। चांदी भी अब पहले से काफी सस्ती हो गई है। अब अनुमान लगाया जाने लगा है कि सोने चांदी के भाव (silver rate today) में और भी उतार चढ़ाव आएगा। आज 15 मई को सोने के रेट फिर से गिरे हैं, इससे ग्राहकों के चेहरे खिल गए हैं, हालांकि निवेशकों को इससे झटका लगा है।
महानगरों में सोने के भाव -
- देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना 86,250 रुपए (22 carat gold price) प्रति तोला हो गया है। वहीं 24 कैरेट सोना 94,080 रुपए प्रति तोला के रेट पर बिका।
- मुंबई में अब 22 कैरेट सोने का रेट 86,100 रुपए (mumbai gold price) प्रति 10 ग्राम हो गया है। यहां पर 24 कैरेट प्रति तोले की कीमत 93,930 रुपए पहुंच गई है।
- कोलकाता में 10 ग्राम जेवराती सोना 86,100 रुपए के भाव पर चल रहा है वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 93,930 रुपए (24 carat gold price) बनी हुई है।
- चेन्नई में 22 कैरेट प्रति तोला सोने का भाव दिल्ली के ही बराबर यानी 86,100 रुपए है। 24 कैरेट सोने की कीमत 93,930 रुपए (sone ki kimat) प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है।
MCX पर सोने-चांदी का भाव -
वीरवार 15 मई को MCX पर सोने की घरेलू वायदा कीमतें (MCX gold price) गिरावट में दर्ज की गई हैं। यह 91,514 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। अब सोने के दामों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले माह सोना 1 लाख रुपये प्रति तोला के रेट पर पहुंच गया था। प्रति किलो चांदी की कीमत 1020 रुपये (silver price today) गिरकर अब 94,450 रुपये के करीब हो गई है।
अभी जारी रहेगा कीमतों में उतार चढ़ाव-
सोने-चांदी के भाव (sona chandi bhav) अब हर दिन लुढ़कते नजर आ रहे हैं। अधिकतर शहरों में सोने-चांदी के दामों में वीरवार को जबरदस्त गिरावट देखी गई है। आने वाले समय में सोने के दाम (sone ke daam) और गिर सकते हैं। यानी ग्राहकों को और भी सस्ता सोना खरीदने का मौका मिल सकता है।
चांदी में भी सुस्ती आने की संभावना है। हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि इन दोनों धातुओं की कीमतों (gold silver rate today) में अचानक तेजी आ सकती है। मतलब कीमतों में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।