Gold Rate Down : यह तो कुछ भी नहीं, अभी तो सोना और गिरेगा, एक्सपर्ट ने कर दिया खुलासा
Gold Rate Down : सोने के दाम पिछले सप्ताह से गिरावट के दौर से गुजर रहे हैं। सोने के दामों में गिरावट ने निवेशकों को परेशान करना शुरू कर दिया है। सोने के दाम सातवें आसमान पर जाकर जमीन पर आ गिरे हैं। सोने के दामों में आई यह गिरावट काफी तगड़ी है। परंतु, अभी तो यह गिरावट की शुरुआत है। सोने के दाम और ज्यादा गिरने वाले हैं।

HR Breaking News (Gold Rate Down) सोने के दाम इस साल लगातार बढ़ौतरी के बाद अब कम हो रहे हैं। सोने के दामों में गिरावट का सिलसिला अभी और चलेगा। इसको लेकर एक्सटर्प की ओर से खुलासा कर दिया गया है। सोने के दाम निरंतर बढ़ौतरी के बाद ढलान पर आने वाले हैं।
अभी कितने कम हुए दाम
सोने के दाम लगातार कम हो रहे हैं। एमसीएक्स की बात करें तो यहां सोने के दाम 101078 रुपये प्रति दस ग्राम के अपने ऑल टाईम हाई से 94951 रुपये तक आ चुके हैं।
वहीं शुक्रवार को MCX पर सोना 95,524 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। एक सप्ताह की ही बात करें तो सोने के दाम 3.61% कम हुए हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले सप्ताह में सोने के दाम (Gold Rate Down) और गिरेंगे।
एक सप्ताह में कितने तक जा सकते हैं दाम
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को सोना एक ही दिन में 1,563 रुपये टूटा। यह गुरुवार के मुकाबले 95,524 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, एक्सपर्ट मानते हैं कि सोने के दाम (Gold Rate Down) अगले सप्ताह भी कम ही होते दिखेंगे। सोने के दाम अगले सप्ताह तक 94,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर सकते हैं।
सोने के दाम गिरने की वजह
सोने के दाम अचानक से गिरने की फिलहाल की वजह इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर है। ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव माहौल बन रहा है। इस कारण सोने की मांग कम हो गई। इससे सोने के दाम गिर गए। सोने के दाम (Gold Rate Down) गिरने के पिछले टैरिफ वॉर का बेअसर होना भी माना जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरा सोना
सोने के दाम केवल नेशनल मार्केट ही नहीं इंटरनेशनल मार्केट में भी गिरे हैं। कॉमेक्स गोल्ड (Gold Rate Down) 1.5% से ज्यादा गिर गया है। सोना 3,270 डॉलर प्रति औंस से नीचे ट्रेड कर रहा है। इससे 3% की गिरावट देखी गई है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स में विशेषज्ञ जिगर त्रिवेदी के हवाले से लिखा गया है कि कॉमेक्स गोल्ड की कीमत 3,230-3,200 डॉलर प्रति औंस पर सपोर्ट हो रही हैं। वहीं, एमसीएक्स का सोना 94,800-94,000 रुपये (Gold Rate Down) तक गिर सकता है।
वहीं चांदी के दाम भी गिर रहे हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि मिडिल ईस्ट में तनाव कम हुआ है और ग्लोबल ट्रेड में पॉजिटिव वाइब्स आ रही हैं। इसकी वजह से लोग रिस्की इनवेस्टमेंट में इंटरेस्ट ले रहे हैं।
चांदी के दामों में भी आएगी गिरावट
अभी केवल सोने के ही दाम नहीं गिरेंगे। सोने के साथ-साथ चांदी के नामों में भी गिरावट देखने को मिलेगी। अमेरिका और यूरोप के अपकमिंग इकोनॉमिक डेटा कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं। चांदी के दाम भी हजार से दो हजार रुपये प्रति किलो गिर सकते हैं।