Sone ka Rate : हाईलेवल पर पहुंची सोने-चांदी की कीमत, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का रेट
Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन तेजी देखने को मिल रही है। पिछले काफी दिनों से दोनों कीमती धातुओं के रेट में जबरदस्त उछाल आया है। साल 2025 की तरह 2026 में भी सोने-चांदी में तेजी का दौर जारी है। इससे निवेशकों को खूब मुनाफा हो रहा है। अगर आप गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार जानें से पहले आज का ताजा रेट जरूर चेक कर लें।
HR Breaking News - (Gold rate today)। सोने-चांदी में तेजी का दौर लगातार जारी है। साल 2025 में सोने-चांदी ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया था। अब नए साल में हर दिन सोने और चांदी की कीमत नया रिकॉर्ड बना रही है। सोने में आए दिन हो रही बढ़ौतरी ने सभी को होश उड़ा दिये हैं। आज यानि 7 जनवरी 2026 को गोल्ड सिल्वर रेट रिकॉर्ड तोड़ तेजी आई है।
COMEX पर स्पॉट गोल्ड 4500.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी 81.625 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा MCX पर कल यानी मंगलवार को सोना की कीमत (MCX Gold Rate) 1,39,040 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है और चांदी (Silver Rate Today) 2,58,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। सोने चांदी में आ रही है यह तेजी शादियों की सीजन के लिए आम जनता के लिए परेशानी बनती जा रही है।
24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव -
भारत में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 1,38,830 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना 1,27,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का रेट 1,04,130 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। चांदी की कीमतों (Silver rate hike) की बात करें तो आज इसका भाव 2,53,100 रुपये पर आ गया है।
इस वजह से महंगा हो रहा सोना -
सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Hike) में तेजी और गिरावट कई कारकों पर निर्भर करती है। इन कारको में भू राजनीतिक तनाव, निवेशकों का रवैया, सोने और चांदी की डिमांड और सप्लाई की स्थिति के साथ ही ग्लोबल मार्केट की स्थिति आदि शामिल हैं। अभी अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव के कारण अनिश्चितताओं की स्थिति बनी है। वेनेजुएला पर हुए हमले के बाद कई देश अमेरिका से नाराज है। ऐसी स्थिति में सोने और चांदी की कीमतें बढ़ रही है।
सोने की कीमतें बढ़ने से किसे हो रही सबसे ज्यादा परेशानी ?
साल 2025 में सोना और चांदी (Gold Silver Rate) दोनों ने खूब रिटर्न दिया है। जिन लोगों ने दोनों कीमती धातुओं में निवेश किया था उनके अब खुशी का माहौल है। लेकिन भारत में शादी हो या तीज त्यौहार ऐसे मौके पर सोना चांदी जैसे गहने तोहफे में देने की परंपरा है। खासकर शादियों के समय सोने चांदी की बड़ी मान्यता होती है। ऐसे में सोने व चांदी की खरीदारी करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि सोने व चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं।
दिल्ली में सोने की कीमत -
आज देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट (Delhi Gold Rate) 1,38,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत 1,27,410 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
मुंबई में गोल्ड रेट -
आज 7 जनवरी 2026 को मुंबई में 24 कैरेट सोना (mumbai gold price) 1,38,830 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,27,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है जबकी 18 कैरेट गोल्ड 1,04,130 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
हैदराबाद में सोना भाव -
आज हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत (Hyderabad 24 carat gold price) 1,38,830 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
चेन्नई में सोने का रेट -
आज चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव (Chennai Sona Bhav) 1,39,980 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, 22 कैरेट गोल्ड रेट 1,28,310 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
7 जनवरी यानी आज अहमदाबाद (Ahmedabad gold rate) में 24 कैरेट सोने का दाम 1,38,880 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,38,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
