hrbreakingnews.com

Gold Rate : सोने चांदी की चमक पड़ी फिकी, अब इतने में मिल  रहा 10 ग्राम 

Gold Rate : बीते कुछ समय में सोने की कीमतों में खूब तेजी देखने को मिली थी। इस तेजी के चलते सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था, लेकिन बीते कुछ दिनों के उछाल के बाद अब सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है। अगर आप भी इन दिनों सोना (Gold Rate  Updates) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपके पास सोना खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है।
 
Gold Rate : सोने चांदी की चमक पड़ी फिकी, अब इतने में मिल  रहा 10 ग्राम 

HR Breaking News : (Gold Rate) लगन सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने-चांदी की चमक  फीकी पड़ती नजर आ रही है। बीते दिनों के उछाल के बाद आज 11 मार्च को मार्केट ओपन होने के साथ ही सोने चांदी के कीमतों (Gold Silver Price Today) में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में 10 ग्राम गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।

 

MCX पर सोने-चांदी के भाव


MCX पर 11 मार्च 2026 को सोने चांदी की कीमतों (Gold and silver prices on MCX)  में गिरावट देखी गई है। हालांकि सर्राफा बाजारों में इस गिरावट का ज्यादा कुछ असर देखने को नहीं मिला है। आज 11 मार्च को सोने का भाव 0.36 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1,62,729 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। ऐसे ही चांदी की कीमतों में आज 11 मार्च को 0.88 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिसके बाद चांदी 2,75,394 रुपये प्रति किलो ग्राम पर ट्रेड कर रही है।

 

घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी के भाव


बीते दिनों घरेलू वायदा बाजार में सोने का भाव (Gold silver prices March 11) 1,63,201 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था और चांदी की कीमत (Silver Rate) 2,77,000 रुपये प्रति किलो ग्राम पर बंद हुई थी। बीते दिनों के मुकाबले आज सोने के भाव में 528 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। वहीं, आज रचांदी की कीमतों में 1,606 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

 

अन्य महानगरों में सोने के भाव 


दिल्ली  (Delhi gold price) 


24 कैरेट सोने का भाव 1,63,460 रुपये
22 कैरेट सोने के भाव 1,48,630 रुपये 


मुंबई  (Mumbai gold price) 


24 कैरेट सोने के भाव  1,63,310 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव 1,49,700 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव 1,22,480 रुपये 

 

चेन्नई  (Chennai gold price) 


24 कैरेट सोने का भाव 1,64,190 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव 1,50,510 रुपये 
18 कैरेट सोने का भाव 1,28,890 रुपये 

कोलकाता  (Kolkata gold price)


24 कैरेट सोने का भाव 1,63,310 रुपये 
22 कैरेट सोने का भाव 1,49,700 रुपये 


जानिए चांदी के लेटेस्ट रेट 


बात करें चांदी की कीमतों (silver prices) की तो आज दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में प्रति किलो चांदी की कीमत 2,90,000 रुपये पर दर्ज की गई है और चेन्नई (Chennai silver prices) में 3,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।