home page

Sone ka Rate : सोना टूटा 1000, चांदी में 2000 रुपये की गिरावट, जानें कहां पहुंचे रेट

Sone Chandi Bhav : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। साल 2025 की शरूआत से लास्ट तक सोने व चांदी में बंपर तेजी देखने को मिली। लेकिन अब नए साल की शुरूआत से ही दोनों कीमती धातुओं के रेट (Gold Silver Rate) में गिरावट का दौर जारी है। आज 4 जनवरी को सोने-चांदी में 3 हजार की गिरावट आई है। अगर आप गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ज्वेलर्स के पास जाने से पहले आज का ताजा रेट जरूर चेक कर लें।

 | 
Sone ka Rate : सोना टूटा 1000, चांदी में 2000 रुपये की गिरावट, जानें कहां पहुंचे रेट 

HR Breaking news - (Gold Silver Price Today)। सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों ने सभी के होश उड़ा दिये हैं। सोने का भाव नए शिखर पर जा पहुंचा है। वहीं चांदी भी इस मामले में पीछे नहीं है। बीते साल दोनों की कीमती धातुओं के रेट में तगड़ा उछाल देखने को मिला है। जहां सोने ने 75 प्रतिशत का रिटर्न दिया है वहीं चांदी ने 165 प्रतिशत के करीब रिटर्न दिया है। सोने व चांदी (Gold Silver Rate) में भारी उछाल आने से निवेशक मालामल हो गए हैं वहीं खरीदारों की चिंता बढ़ती जा रही है। बीते कई दिनों से लगातार बढ़ रहे सोने व चांदी के रेट पर अब ब्रेक लग गया है। आज 4 जनवरी 2026 को सोने-चांदी में गिरावट दर्ज की गई है। 

आज सोने व चांदी का ताजा भाव - 


आज राजस्थान में सोने और चांदी सस्ता (Gold Silver rate Down) हुआ है। रविवार को सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोने- चांदी में गिरावट देखने को मिली है। चांदी की कीमतों में 2000 की गिरावट दर्ज की गई है, जबकी सोना 1000 तक गिरा है।  कीमतों में आई इस नरमी से आम ग्राहकों और निवेशकों की नजरें बाजार पर टिकी हुई हैं। आज राजस्थान में शुद्ध चांदी का भाव 2,27,500 प्रति किलो दर्ज की गई है। वहीं 18 कैरेट चांदी 2,26,150 प्रति किलो बिक रही है। 


22, 23 और 24 कैरेट सोने का रेट - 


सर्राफा व्यापारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर संकेत और घरेलू मांग में सुस्ती के चलते चांदी (Chandi ka bhav) के रेट टूटे हैं। आने वाले दिनों में मांग बढ़ने पर भावों में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है। सोने की बात करें तो इसमें भी आज गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने का रेट कम होकर 1,34,450 प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि 23 कैरेट गोल्ड का रेट (Sone ka rate) 1,29,070 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,23,695 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। सराफा बाजार के अनुसार इन सभी दरों पर 3 प्रतिशत GST नहीं जोड़ा गया है। 


राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने - चांदी का भाव - 

कल शनिवार के भाव पर नजर डालें तो चांदी की कीमत (Silver Rate) 1,29,000 प्रति किलो रही, जबकि 24 कैरेट सोना 1,35,000 प्रति 10 ग्राम बिका। रविवार को आई गिरावट के बाद बाजार में ग्राहकों की पूछताछ बढ़ी है, लेकिन फिलहाल खरीदारी सीमित बनी हुई है। राजस्थान के प्रमुख शहरों में आज को सोने-चांदी के भाव लगभग एक समान रहे है। राजधानी जयपुर में चांदी का रेट 2,27,500 प्रति किलो रहा है और 18 कैरेट चांदी की कीमत 2,26,150 प्रति किलो रही है, जयपुर में 24 कैरेट गोल्ड का रेट (Gold Rate Today) 1,34,450 प्रति 10 ग्राम रहा है, 23 कैरेट सोना 1,29,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,23,695 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। 

जोधपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर में भी सोने व चांदी का भाव समान रहा है। इन सभी शहरों में चांदी (Silver Rate) 2,27,500 प्रति किलो, 18 कैरेट चांदी ₹2,26,150 प्रति किलो, 24 कैरेट सोना 1,34,450, 23 कैरेट सोना (Sona ka bhav) 1,29,070 और 22 कैरेट सोना 1,23,695 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और आगामी शादी-विवाह सीजन के चलते आने वाले दिनों में कीमतों में फिर से उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में ग्राहकों को खरीदारी से पहले रोजाना के ताजा भाव जरूर देखने की सलाह दी जा रही है।