Gold Rate : इस दिन 1 लाख पार पहुंचा सोना अब आ जाएगा 88 हजार पर
Gold Rate : सोने के दाम लगातार उतार चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। सोने के दामों को लेकर बड़े बड़े अनुमान भी फेल हुए हैं। सोने के दाम इस साल बेहिसाब बढ़े हैं। इसके बाद गिरने में भी तेजी कम नहीं रही है। अभी सोना कुछ ही आंकड़ों के बीच झूलता दिखाई दे रहा है। वहीं, सोने के दाम (Gold Rate) 88 हजार पर आ जाएंगे, इसको लेकर भी अनुमान सामने आया है।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में फिलहाल गिरावट का दौर जारी है। कुछ दिन पहले सोने में इतनी तेजी थी कि एक लाख को पार कर गया था। सोना एक लाख को पार करने के बाद काफी नीचे आ गया है। आगे सोने के क्या दाम रहेंगे, इसको लेकर भी निवेशक और आम उपभोक्ता लगातार चर्चाएं कर रहे हैं।
इस दिन लाख को छू गया था सोना
देश में सोने के दाम (Gold Rate) इस साल की शुरुआत से ही बढ़ रहे हैं। सोना बढ़ते हुए 22 अप्रैल को एक लाख को पार कर गया था। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम सर्राफा बाजार में 1 लाख को पार कर गए थे। वहीं, एमसीएक्स पर भी सोना 99,358 रुपये प्रति तोला पर जा पहुंचा था। ऐसे में सोने के दाम काफी बढ़ गए।
आम ग्राहक हो गए सोने से दूर
सोने के दाम इस कदर बढ़े कि आम ग्राहक सोने से दूर हो गए। साल की शुरुआत में सोने के दाम 76 हजार रुपये प्रति तोला के आसपास थे। वहीं, सोल की शुरुआत में सोने ने तेजी पकड़ी तो ज्वेलरी खरीद भी लगातार कम होती गई।
इस साल सोने के दाम (Gold Rate) बढ़े तो 2025 की पहली तिमाही में 25 प्रतिशत ज्वेलरी खरीद गिर गई। सोने की खरीद में 16 साल बाद यह सबसे बड़ी गिरावट थी।
निवेशकों की बढ़ गई रुचि
सोने में निवेशकों की रुचि काफी बढ़ी है। सोने के बढ़ाने का कारण भी निवेशक ही हैं। सोने के दाम (Gold Rate) इसी हिसाब से बढ़ते गए, जिस हिसाब से निवेशक बढ़े। निवेशकों की सोने में दस साल बाद 7 प्रतिशत भागीदारी बढ़ी है। यह 2025 की पहली तिमाही का आंकड़ा है।
क्यों सस्ता हुआ सोना
सोने की कीमतों में हो रही गिरावट की बात करें तो इसके पीछे अनेक कारण है। इसमें मजबूत होते अमेरिकी डॉलर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो टैरिफ वॉर के हालात सुधर रहे हैं यह प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।
इसके अलावा वर्तमान में जो अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां बन रही हैं उसका असर भी सोने की कीमतों पर पड़ रहा है और सोना-चांदी सस्ते हो रहे हैं।
यह चल रहे हैं सर्राफा बाजार में सोने के दाम
दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट गोल्ड के रेट (Delhi Gold Rates) 95,280 प्रति दस ग्राम पर चल रहे हैं और 22 कैरेट गोल्ड के रेट 87, 350 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, आज पटना के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 96,132 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
22 कैरेट सोने की कीमत 88,563 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है। अगर बात करें 18 कैरेट सोना के भाव (18 carat gold price)की तो 18 कैरेट गोल्ड के रेट 72,461 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही चांदी की कीमत 97,012 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है।
एमसीएक्स पर सोने के दाम
सोने के दाम अब गिरकर काफी कम हो गए हैं। सोना भाव (Gold Rate) 99,358 रुपये कम से 6,878 रुपये गिर गए हैं। सोने के दामों में कुछ ही दिनों में यह बड़ी गिरावट आ गई है। एमसीएक्स पर सोना 92480 रुपये पर बंद हुआ है। सोने की कीमत यह शुक्रवार 16 मई की है।
88 हजार तक पहुंच जाएगा सोना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाले कुछ ही दिनों में सोने की कीमत और कम हो सकती है। सोने के दाम 3,000 से 3,050 डॉलर प्रतिऔंस तक पहुंच सकते हैं। भारतीय मुद्रा के अनुसार सोना 87-88 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकते हैं। 88 हजार पर सोना खरीद का अच्छा मौका भी साबित हो सकता है।