home page

Gold Rate : महंगा होने के बाद गिरा सोना, चांदी में भी लुढ़की 900 रुपये, जानिये लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में पिछले काफी दिनों से लगातार जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है लेकिन आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है सोने और चांदी दोनों ही कीमत धातुओं में तगड़ी गिरावट आई है त्योहारों का सीजन करीब आ रहा है और ऐसे में अगर आप आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो लेटेस्ट रेट जरूर चेककर ले

 | 
Gold Rate : महंगा होने के बाद गिरा सोना, चांदी में भी लुढ़की 900 रुपये, जानिये लेटेस्ट रेट 

HR Breaking News - (Gold-Silver Price)। देश भर में सोने की कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई है। पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2025 में सोने ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 8 महीने में सोना 35,000 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की वजह से यह अब नए शिखर पर जा पहुंचा है। सोने की कीमतों (Gold rate) ने न रुकने वाली रफ्तार पकड़ ली है। लेकिन लगातार तेजी के बाद आज इसमें गिरावट देखने को मिली है। इससे सोना खरीदारों को कुछ राहत मिली है। 

– भोपाल में 22 कैरेट सोने का रेट

आज: 103,318 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 104,757 रुपए/10 ग्राम

– भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 112,710 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 114,280 रुपए प्रति 10 ग्राम


– भोपाल में चांदी का भाव


आज: 133,980 रुपए/1 किलो
बीते दिन: 134,880 रुपए प्रति किलो


1570 रुपये सस्ता हुआ सोना - 


दिवाली का त्योहार करीब आ रहा है और ऐसे में अगर आप आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह सही मौका है। दरअसल, पिछले कई दिनों से लगातार महंगा हो रहा है। सोना आज (gold rate down) धड़ाम से नीचे गिरा है। भोपाल के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में 1570 रुपए की गिरावट आई है। वहीं चांदी (Silver rate) 900 सस्ती हुई है।


सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट - 


नवरात्रि के चौथे दिन सोने की कीमतों (Gold Latest Rate) में गिरावट आई है। पिछले दो-तीन दिनों से लगातार सोना महंगा होता जा रहा था। आज सोना 1570 रुपए सस्ता हुआ है। चांदी में 910 रुपए की गिरावट आई है। आज भारत में 24 कैरेट सोने का रेट 1,12,800  रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं बीते दिन इसका रेट 1,14,360 रुपए प्रति 10 ग्राम था चांदी की कीमतों (Silver rate Today) की बात करें तो आज 1,34,080  रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है, जबकि पिछले दिन 1,34,990 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।