home page

Gold Rate : सस्ता हो गया सोना, जानिए आपके शहर में क्या चल रहे हैं दाम

Gold Rate : देश में इन दिनों सबकी नजरें सोने-चांदी की कीमतों पर टिकी हुई हैं। पिछले काफी समय से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक बार फिर सोने के रेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐसे में आज बकरीद के दिन सभी जानना चाहते हैं कि सोने की कीमतों में क्या बदलाव आया है।

 | 
Gold Rate : सस्ता हो गया सोना, जानिए आपके शहर में क्या चल रहे हैं दाम

HR Breaking News (Gold Rate) आज सोने की कीमतों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। देश में आज सोने की कीमतों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। आज शनिवार को देश में बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से कल शुक्रवार को रेपो रेट में भी कटौती कर दी गई है।

 

 

सोने के दामों में हुई कटौती
 

इसके बाद देश में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने की कीमतों (Gold Rate) में कल के मुकाबले कटौती हुई है। ऐसे में देश के दिल्ली, मुंबई, राजस्थान जैसे बड़े शहरों में सोने की कीमतों में कटौती हुई है।

 

 

देश में इस समय 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 99,700 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 91,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर है।  हालांकि कल के मुकाबले सोने की कीमत में गिरावट हुई है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज यानी 7 जून को देश के महानगरों में सोने व चांदी की क्या कीमतें है तो पढ़िए हमारा पूरा आर्टिकल।  


देश के महानगरों में आज सोने की रेट 
 

देश में आज यानी शनिवार को सोने के रेट में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। अगर हम राजधानी दिल्ली में सोने के रेट की बात करें तो यहां 22 कैरेट सोने के रेट 91,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। इसके अलावा आज यानी 7 जून को यहां 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 99,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वर्तमान कीमतों के अनुसार सोने के दाम में कल के मुकाबले 20 रुपये की कटौती हुई है।  

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी आज 22 कैरेट सोने के रेट 91,290 रुपये प्रति 10 ग्राम व 24 कैरेट सोना के रेट 99,590 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। इसके साथ ही पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे शहरों में भी सोने के दाम लगभग यही हैं।  

जानें अलग-अलग शहरों में सोने के रेट
 

दिल्ली में सोने के 22 कैरेट सोने के रेट 91,440 रुपये और 24 कैरेट सोने के रेट 99,740 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, चेन्नई में 22 कैरेट सोने के रेट 91,290 रुपये और 24 कैरेट सोने के रेट 99,590 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। मुंबई में 22 कैरेट सोने के रेट 91,290 रुपये और 24 कैरेट सोने के रेट 99,590 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। 

सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता में 22 कैरेट सोने के रेट 90,910 रुपये और 24 कैरेट सोने के रेट 99,590 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। जयपुर में 22 कैरेट सोने के रेट 91,440 रुपये और 24 कैरेट सोने के रेट 99,740 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। नोएडा में 22 कैरेट सोने के रेट 91,440 रुपये और 24 कैरेट सोने के रेट 99,740 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।

गाजियाबाद में 22 कैरेट सोने के रेट 91,440 रुपये और 24 कैरेट सोने के रेट 99,740 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। लखनऊ में 22 कैरेट सोने के रेट 91,440 रुपये और 24 कैरेट सोने के रेट 99,740 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। बंगलुरु में 22 कैरेट सोने के रेट 91,290 रुपये और 24 कैरेट सोने के रेट 99,590 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। पटना में 22 कैरेट सोने के रेट 91,290 रुपये और 24 कैरेट सोने के रेट 99,590 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। 

जानें कैसे तय होते हैं सोने के दाम
 

अगर हम देश में सोने की कीमतें तय करने की बात करें तो यह कई चीजों पर निर्भर होती है। इसमें शामिल है कि ग्लोबल मार्केट में क्या कीमतें हैं।  सरकार की ओर से कितना टैक्स तय किया गया है। इसके अलावा रुपये के कीमत में क्या बदलाव आया है। 

सोने के दाम बढ़ने के कारण
 

भारत में सोने (Gold Rate) का हमेशा से ही विशेष महत्व रहा है। यहां यह सिर्फ निवेश का ही माध्यम नहीं है बल्कि यह हमारे त्योहरों व रीति रिवाज के लिए भी बहुत अहम है। हमारे देश में हर शुभ कार्य पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदें जाते हैं। हर शुभ कार्य की शुरुआत सोने के गहने खरीद कर होती है। ऐसे में सोने-चांदी की मांग शादियों और त्योहारों के मौके पर बढ़ जाती है।