home page

Gold Rate : सोना बनाने वाला है नया रिकॉर्ड, अगस्त तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Rate :सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना सोना नए रिकॉर्ड बना रहा है। सोने के दामों में निरंतर बढ़ौतरी ने सोने को आम लोगों कही पहुंच से दूर दिया है। सोना इस साल अपने नए कीर्तिमान एक लाख को छू चुका है। सोने के दाम बढ़ने के पीछे कईं कारण हैं। वहीं, लगातार बढ़ते दाम एक और रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। आइए जानते हैं साल के अंत तक सोने के दाम (Gold Rate) कितने होंगे। 

 | 
Gold Rate : सोना बनाने वाला है नया रिकॉर्ड, अगस्त तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News (Gold Rate) सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि वीरवार को लोगों के लिए कुछ राहत भरी खबर आई और सोना सस्ता हो गया। सोने की बढ़ती कीमतों के बीच सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली। सोने के दाम लेकिन इतने गिरने वाले नहीं है, सोना फिर से नया रिकॉर्ड बनाएगा। 

 

 

आम लोगों की पहुंच से दूर हो रहा सोना
 

सोने की कीमतों में लगाता बढ़ोतरी ने आम लोगों की पहुंच से सोने (Gold Rate) को दूर कर दिया है। ज्वेलर्स के अनुसार इस साल सोने के दामों में बढ़ौतरी से 30 से 35 प्रतिशत गहनों के कस्टमर कम हुए हैं, वहीं लोग शादियों के लिए हल्की ज्वेलरी खरीद रहे हैं। सोने की कीमतें साल  2024 के अंत से बढ़नी शुरू हुई थी। जो 2025 में भी देखने को मिल रही है। 

इस साल बनाए सोने ने रिकॉर्ड
 

2025 के अब तक के दिनों में कई बार सोने की कीमातों ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। ऐसा कई बार हुआ जब हमें सोने के ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड देखने को मिले हैं। वहीं, अब जब अप्रैल माह के मात्र 5 दिन बचे हैं, तब सोने की कीमतों में ये भारी गिरावट देखने को मिली है। परंतु यह गिरावट लंबे समय के लिए नहीं लगती है।  

 
कितने चल रहे हैं सोने के दाम
 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स के अुनसार बुधवार को 24 कैरेट सोने के भाव बुधवार को पिछले बंद भाव 98,484 रुपये से 2,399 रुपये की कटौती के साथ 96,085 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। इस दौरान सोने के अलावा चांदी के रेट में एक बार फिर बढ़ोतरी हो गई है।   


क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम
 

सोने के दाम बढ़ने के पीछे प्रमुख रूप से अमेरिका की टैरिफ नीति को माना जा रहा है। इसके साथ ही डॉलर की मजबूती भी सोने के दाम बढ़ा रही है। वहीं, भारत में खरमास हटने के बाद मांगलिक कार्य शुरू हो गए हैं। जिससे डिमांड बढ़ने से सोना फिर से तेज हो गया है। एक्सपर्ट का मानना है कि सोना आगे भी नए रिकॉर्ड बनाएगा। 


कितने हो जाएंगे सोने के दाम
 

सोने के दाम (Gold Rate) अब नए रिकॉर्ड बनाने वाले हैं। ऐसा एक्सपर्ट का मानना है। ज्वेलर्स राहुल वर्मा के अनुसार सोने के दाम अगस्त तक और नए आयाम रचेंगे। फिलहाल सोने के दाम एक लाख को पार करके कम हुए हैं, लेकिन यह गिरावट लंबी नहीं है। वर्मा का मानना है कि अगस्त तक सोना एक लाख 5000 रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकता है।

वहीं, गोल्डमैन की ओर से भी इस साल के अंत तक सोने के दाम 1 लाख 20 हजार से 1 लाख 38 हजार रुपये तक जाने का अनुमान लगाया गया है। ऐसे में अगस्त तक सोना आराम से एक लाख 5 हजार जाने की संभावना है। 

News Hub