home page

Gold Rate : सातवें आसमान पर सोना, चांदी ने भी तोड़ दिया 13 साल का रिकॉर्ड, जानिये 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold rate update : सोने के दाम इन दिनों सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहे सोने के दाम (gold price today) कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसके साथ ही चांदी का भाव भी अब चढ़ता ही जा रहा है। चांदी के रेट (silver price today) ने तो पिछले 13 साल का रिकॉर्ड ही तोड़ डाला है। अगर आप सोना चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इनके लेटेस्ट रेट जरूर जान लें।
 | 
Gold Rate : सातवें आसमान पर सोना, चांदी ने भी तोड़ दिया 13 साल का रिकॉर्ड, जानिये 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News - (gold price update)। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव (sone ka bhav) में जिस तरह से उठापटक चल रही है, वह सोना खरीदारों को चौंका रही है। एक तरफ जहां सोने का भाव (gold rate 7 june) तेज रफ्तार से बढ़ता जा रहा है, वहीं चांदी भी रिकॉर्ड लेवल पर ट्रेड कर रही है। चांदी इस समय 13 साल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए कारोबार कर रही है। सोना चांदी (sona chandi ka bhav) में आई इस तेजी ने सराफा बाजार में हलचल मचा दी है। 

 

 

सोने के मुकाबले चांदी में अधिक तेजी-


आज 7 जून को सोने के मुकाबले चांदी (silver rate today) में अधिक बढ़ोतरी हुई है। अमेरिकी-चीन ट्रेड वार और कुछ देशों के बीच चल रहे संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव (gold silver price today) तेजी से ट्रेड कर रहे हैं। आने वाले समय में इन दोनों कीमतों की धातुओं में और बढ़ौतरी हो सकती है।

इतने बढ़े सोना चांदी के रेट-


सोने में अधिक तेजी होने के कारण लोग अब चांदी (gold silver rate 7 june) खरीदने में रुचि ले रहे हैं। हालांकि चांदी से निवेशकों को भी अच्छा खासा रिटर्न मिल रहा है। 22 कैरेट सोने सहित 24 कैरेट सोने के भाव (24K gold rate) में आज 7 जून को 200 रुपये प्रति तोला के हिसाब से बढ़ौतरी हुई है।

यह अब 98720 रुपये प्रति तोला तो 22 कैरेट सोना 93 हजार 800 रुपए (22K gold price) प्रति तोला हो गया है। दूसरी ओर चांदी में प्रति किलो पर 4000 रुपए की रिकॉर्ड बढ़ौतरी हैरान कर रही है। अब प्रति किलोग्राम चांदी 1 लाख सात हजार 800 रुपए (chandi ka bhav) की हो गई है।

अगले माह फिर आएगा तगड़ा उतार चढ़ाव -


सोना चांदी के भाव (sona chandi ka bhav) में जून माह की शुरुआत से ही तेजी देखी जा रही है। इस माह के अंत तक सोना 1 लाख प्रति तोला के भाव को पार कर सकता है। अगले माह जुलाई में सोना और चांदी के भाव (gold silver rate update) में तगड़ी उठापटक देखने को मिलेगी। मांग में तेजी आने के कारण यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बढ़ सकता है। सोने में तेजी से निवेशकों को काफी लाभ मिलने की संभावना है।