Gold Rate : सोना 3770 रुपये महंगा, चांदी में भी तगड़ा उछाल, जानिये अपने शहर का रेट
Gold Rate : सोने और चांदी की कीमतों में कई दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों दोनों कीमती धातुओं में आई गिरावट के बाद अब तगड़ा उछाल आया है। सोना 3770 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है तो वहीं चांदी मैं 8000 प्रति किलो की तेजी आई है। आईए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने व चांदी के ताजा रेट-
HR Breaking News - (Gold-Silver Price Today)। देशभर में इस समय सोने व चांदी की कीमत चर्चा का विषय बनी हुई है। आए दिन सोने चांदी के रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। जनवरी 2025 से कीमती धातु में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। इस साल में चांदी (Silver Rate) ने 100% रिटर्न दिया है। व सप्ताहिक बेसिस पर देखे तो सोने में तेजी आई है।
बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना (24 carat gold rate) 3770 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 3450 बढ़ी है। आज 16 दिसंबर 2025 को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अब सोना एक बार फिर से ऑल टाइम हाई पर जा पहुंचा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन (IBJA Gold Silver Rate Update) के मुताबिक मंगलवार सुबह 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,33,249 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने का हाजिर भाव बढ़कर 4350.06 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।
दिल्ली में गोल्ड रेट -
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव (Delhi Gold Rate) 1,35,540 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,24,260 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट (18 carat gold rate) 1,01,700 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का भाव -
मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव (Sone Ka Bhav) 1,24,110 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने का रेट 1,35,390 रुपए है।
पुणे और बेंगलुरु में सोने का भाव
पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,35,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत (Gold Rate Today) 1,24,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर 24 कैरट सोना 22 कैरट सोना 18 कैरट सोना
दिल्ली 135540 124260 101700
मुंबई 135390 124110 101550
कोलकाता 135390 124110 101550
चेन्नई 136540 125160 104410
लखनऊ 135540 124260 101700
गाजियाबाद 135540 124260 101700
नोएडा 135540 124260 101700
गुड़गांव 135540 124260 101700
पटना 135440 124160 101600
जयपुर 135540 124260 101700
अहमदाबाद 135440 124160 101600
पुणे 135390 124110 101550
अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत घटाए जाने के बाद सोने और चांदी में निवेश बढ़ा है। प्रमुख ब्याज दर घटने से बॉन्ड पर यील्ड कम होने की संभावना रहती है, जिससे निवेशक सोने-चांदी (Gold Silver Rate) जैसे सेफ एसेट में निवेश बढ़ाते हैं। इस साल घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में अब तक 65% की बढ़ोतरी देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें इस साल अब तक लगभग 60 प्रतिशत (लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन) तक चढ़ चुकी हैं।
चांदी का ताजा भाव -
सोने के साथ- साथ चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। एक सप्ताह में चांदी 8000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी है। 16 दिसंबर को भाव 2,03,100 रुपये प्रति किलोग्राम है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 64.57 डॉलर प्रति औंस हो गया है।
